फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagar nigam hisar, solar power plant hisar, Hisar

शहर में 10 एकड़ में बनेगा सोलर पावर प्लांट

Fri, 06 Jan 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 06 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam hisar, solar power plant hisar, Hisar
सोलर प्लांट
शहर में 10 एकड़ जमीन पर सोलर पावर प्लांट बनेगा। सोलर पार्क के लिए नगर निगम से सौर ऊर्जा निगम (सन) हरियाणा ने 10 एकड़ से ज्यादा जमीन की डिमांड की है। सन हरियाणा इस जमीन पर सोलर पार्क डेवलेप कर प्लांट लगवाएगा। नगर निगम ने इस प्लांट के लिए सातरोड की जमीन चिह्नित की है। इसको लेकर हालांकि हाउस की मुहर लगनी बाकी है। हाउस अगर इस एजेंडे को पास करता है तो शहर में सोलर पावर प्लांट लगाना संभव हो पाएगा।
विज्ञापन

खेदड़ से आए थे अधिकारी
नगर निगम में हाल ही में खेदड़ पावर प्लांट से कुछ अधिकारी आए थे। उन्होंने सोलर पार्क के लिए जमीन की डिमांड की है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टेक्निकल विंग के अधिकारियों ने सातरोड में जमीन देने के लिए अधिकारियों के पास प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


निगम बाउंडरी में नहीं सातरोड के अलावा इतनी जमीन
नगर निगम बाउंडरी में सातरोड के अलावा इतनी अधिक जमीन और कहीं नहीं है। निगम के पास सातरोड की कई एकड़ जमीन पड़ी है। पहले ये जमीन पंचायत में आती थी। निगम बनने के बाद नगर निगम इसका मालिक बन गया। हाल ही में सातरोड यानी निगम ने इलेक्ट्रिक ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर पावर हाउस बनाने के लिए जमीन ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रखी जा सकती है टर्म एंड कंडीशन
नगर निगम अथवा सातरोड सोलर पार्क के लिए जमीन देता है तो कुछ टर्म एंड कंडीशन भी रख सकता है। जमीन देने के बदले सातरोड वासियों या शहर के लोगों को इसका फायदा मिल सकता है। हालांकि एसयूएन हरियाणा निगम का काम केवल सोलर पार्क के लिए जमीन डेवलेप करने का है। इसके बाद किसी भी फर्म जो सोलर पॉवर प्लांट लगाना चाहती है उसे लीज पर जमीन उपलब्ध करवा दी जाती है।

अब ये काम एसयूएन (सन) हरियाणा निगम देख रहा है। इस निगम का काम सोलर पार्क के लिए जमीन डेवलेप करना है। साइट सर्वे सहित कई मामलों में वे अक्षय ऊर्जा या खेदड़ थर्मल प्लांट से हेल्प ले लेते हैं। सरकार ने 2016 में ही सोलर पार्क डेवलेप करने के लिए सन हरियाणा निगम को अलग कर दिया है।

- हनुमान बिश्नाई, प्रोजेक्ट ऑफिसर, अक्षय ऊर्जा विभाग


सोलर पार्क के लिए जमीन 10 एकड़ से अधिक जमीन की डिमांड की गई है। फिलहाल निगम के पास सातरोड में ही जमीन है। हाउस की मीटिंग में प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव पास होने के बाद सरकार के पास भेजा जाएगा। अनुमति मिली तो जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी।
- सरजीत नैन, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed