{"_id":"584b0f644f1c1b104f44b044","slug":"nagar-nigam-hisar-shop-tender-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब कमेटी का प्रपोजल सिरे चढ़ा ताो निगम को मिलेंगे 700 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब कमेटी का प्रपोजल सिरे चढ़ा ताो निगम को मिलेंगे 700 करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Sat, 10 Dec 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की सब कमेटी का प्रस्ताव सिरे चढ़ा तो निगम को करीब 700 करोड़ रुपये मिलेंगे। ऐसा होने पर निगम का आर्थिक संकट खत्म हो जाएगा। निगम की ओर से शहर में विकास कार्य कराए जा सकेंगे। निगम की सब कमेटी ने नगर सुुधार मंडल की 700 दुकानों की बोली लगाने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
नगर निगम की रोड एंड बिल्डिंग इंक्रोचमेंट सब कमेटी की बैठक चेयरपर्सन कमला बंसल और चेयरमैन उदयवीर मिंटू की अध्यक्षता में हुई। पार्षद नरेंद्र शर्मा, पार्षद मास्टर प्रहलाद, म्युनिसिपल इंजीनियर प्रवीण कुमार, म्युनिसिपल इंजीनियर संदीप, बीआई अमित बेरवाल, सुनील लांबा, तहबाजारी इंचार्ज महेंद्र सहित अन्य उपस्थित थे। मीटिंग में चेयरपर्सन कमला बंसल ने निगम की कंगाली दूर करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि नगर सुधार मंडल का अब नगर निगम में विलय किया जा चुका है। ऐसे में नगर सुधार मंडल की ऑटो मार्केट में करीब 700 से अधिक दुकान हैं। इन दुकानों को बोली लगाकर बेचे जाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाए। सरकार की मंजूरी मिलने पर यह दुकान करीब 700 करोड़ रुपये में बिकेंगी। जिससे निगम के पास विकास के लिए पूरा बजट उपलब्ध हो जाएगा। सब कमेटी चेयरमैन ने अधिकारियों से पूछा कि अब तक बगैर परमिशन के होर्डिंग्स और पोस्टर लगाने वाले कितनों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। तहबाजारी इंचार्ज ने बताया कि बीते तीन माह से पशु पकड़ो अभियान के कारण ऐसा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
सील भवनों की स्टेटस रिपोर्ट
कमेटी चेयरमैन ने निगम की ओर से सील किए गए भवनों का रिकॉर्ड तलब किया। जिस पर निगम अधिकारियों ने बताया कि अब तक 36 भवनों को सील किया गया है। 11 भवनों पर सील लगी है। 11 भवनों का केस कोर्ट में है। दो भवन मालिकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। 7 भवनों की सुनवाई निगम आयुक्त के पास है। एक भवन मालिक ने निर्माण सही किया है। सील किए गए चार रिहायशी भवन मालिकों ने कॉमर्शियल मैप के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
डीपीसी लेवल पर ही चेक होंगे भवन
निगम की बैठक में फैसला लिया गया कि डीपीसी लेवल पर ही भवनों को चैक किया जाएगा। डीपीसी तक बने भवनों को जांच के बाद सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। जिसके बाद भवन मालिक निर्माण कर सकेंगे। यह फैसला भी लिया गया कि हर माह की सात तारीख को पूरे महीने भर में भवन मैप की रिपोर्ट चेयरमैन को प्रस्तुत की जाएगी।
दिल्ली की तरह वार्ड में साप्ताहिक हॉट बाजार
नगर निगम एरिया में दिल्ली की तरह से साप्ताहिक हॉट बाजार लगाए जाएंगे। सभी पार्षद अपने अपने एरिया में खाली पड़ी जगह की जानकारी जुटाएंगे। इसके बाद यहां साप्ताहिक हॉट बाजार लगाए जाएंगे। भूमि अधिकारी अगले 20 दिन में शहर में ऐसी जगहों की सूची बनाकर रिपोर्ट देंगे। निगम की ओर से लाइसेंस जारी कर यह बाजार लगाए जाएंगे।
दुकानों की बेसमेंट के लिए लिखेंगे
मीटिंग में फैसला लिया गया कि ऑटो मार्केट फेज-1, 2 और 3 सहित क्लॉथ मार्केट में दुकानों के नीचे बेसमेंट बनवाए जाने की अप्रूवल के लिए भी यूएलबी को लिखेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से 31 दुकानों को इस बारे में पहले अनुमति दी गई थी। अन्य दुकान मालिकों को भी इस तरह की अनुमति दी जाए।
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रेस्ट हाउस
निगम की ओर से अपना रेस्ट हाउस बनाया जाएगा। इसके लिए निगम की सब कमेटी ने इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में उपलब्ध करीब 600 गज जमीन को तय किया। बस अड्डे से सेक्टर 14 के बीच में यह जमीन है। रेस्ट हाउस बनने के बाद निगम अधिकारियों, कर्मचारियों, पार्षदों को दिक्कतें नहीं आएंगी। हाउस की बैठक में भी इस प्रस्ताव को लाया जाएगा। सब कमेटी बैठक कैमरी रोड पर बूस्टिंग स्टेशन की जमीन को कब्जा छुड़वाकर यहां बिल्डिंग इंस्पेक्टर आवास बनाने का प्रस्ताव भी पास किया।
20 तक हटाओ इंक्रोचमेंट
सब कमेटी ने निगम अधिकारियों को डाबड़ा चौक सहित शहर के अन्य एरिया से कच्चा इंक्रोचमेंट हटाने के लिए 20 दिसंबर तक का समय समय दिया है। निगम की टीम इंक्रोचमेंट पर कार्यवाही के बाद अपनी रिपोर्ट कमेटी को प्रस्तुत करेगी।