{"_id":"5d62d6828ebc3e0149507991","slug":"nagar-nigam-hisar-news-rtk5139068110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं के गढ़ पड़ाव में निगम प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सात घंटे में 22 अवैध पशुबाड़े तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं के गढ़ पड़ाव में निगम प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सात घंटे में 22 अवैध पशुबाड़े तोड़े
विज्ञापन
महाअभियान के दौरान मेयर ने टीम के साथ गलियों का दौरा किया तो कुछ गायें मेन सड़क के साथ घरों के बाहर
- फोटो : Hisar
शहर में पशुओं के गढ़ पड़ाव एरिया में रविवार को नगर निगम प्रशासन ने मेयर गौतम सरदाना की अगुवाई में पशु पकड़ो अभियान की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की। निगम प्रशासन ने जेसीबी से सात घंटे में 22 अवैध पशुबाड़ों को तुड़वा दिया। पशुओं के पानी पीने की बनाई गई होदी को भी तोड़ा गया। वहीं सालों पहले बनाए गए कच्चे कमरे को भी गिरा दिया।
वहीं सड़क पर अवैध रूप से मकान बनाकर किए गए कब्जे को भी टीम ने तोड़ दिया। पशुपालकों ने कहीं नगर सुधार मंडल की जमीन पर खड़ी झाड़ियों में तो कहीं गली में ही दीवार के साथ पशुबाड़े बना रखे थे। जेसीबी चालकों ने एक के बाद एक सभी बाड़ों को तोड़कर मलबे में बदल दिया। साथ की साथ मलबे को भी उठवा दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। मेयर गौतम सरदाना जहां पूरा समय मौके पर मौजूद रहे, वहीं विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने भी अभियान का जायजा लेकर इस कार्रवाई को सराहा।
एक बार कुछ युवकों ने मेयर से की बहस, बाद में चलते बने
मेयर गौतम सरदाना व डीएमसी डॉ. प्रदीप कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार ललित जाखड़ के साथ भारी पुलिस बल और जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर सुबह 9 बजे पड़ाव चौक पर पहुंचे। अभियान की शुरुआत में कुछ युवकों ने आकर मेयर सरदाना से बहस की। युवकों ने कहा कि निगम चुनाव के दौरान हमने भी आपको वोट दिए हैं। पशु पालकर हम घर चलाते हैं। ऐसे रोजगार मत छीनों। इस पर मेयर ने स्पष्ट कहा कि गलियों में कब्जा कर पशु बांधना गलत हैं। जायज तरीके से काम होता तो कोई नहीं छेड़ता। इसके बाद मौके की नजाकत देखकर युवक चले गए। वहीं एक महिला ने भी मेयर से बहसबाजी की, लेकिन उसे भी समझा दिया गया।
विज्ञापन
नगर सुधार मंडल की दीवार तोड़कर बना रखा था गेट, मेयर ने बंद कराया
कुछ पशुपालकों ने ऑटो मार्केट फेज थ्री की दीवार को तोड़कर गेट बनाया हुआ था। मेयर गौतम सरदाना और निगम अधिकारी वहां पहुंचे तो देखकर दंग रह गए। मेयर ने तुरंत प्रभाव से मिस्त्री बुलाकर गेट बंद करवाने के आदेश दिए। एमई सुरेश गोयल व जेई नीतिश ने मौके पर खड़े होकर दीवार में बनाए गेट को बंद करवाया। इसके अलावा मेयर ने फेज-थ्री की जमीन पर बनी झाड़ियों को भी कटवाने के आदेश दिए। इसके बाद जेसीबी से इन झाड़ियों को जड़ों से उखड़वाया गया।
भनक लगते ही गायब कर दिए पशु
पशुपालकों को नगर निगम के अभियान की भनक लग गई। इसके बाद करीब 300 गायों को पशुपालकों ने तुरंत प्रभाव से गायब कर दिया। कुछ गायों को अंदर की गलियों में बांधा गया तो कुछ को खाली प्लॉटों में एकत्रित कर दिया गया, ताकि निगम टीम इन्हें गो अभयारण्य में न भिजवा सके।
आठ ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाईं, 50 ट्रॉली मलबा निकाला
पशु बाड़ों को तोड़ने के दौरान दो जेसीबी, आठ ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगवाई गई थीं। सभी बाड़ों को तोड़ने के बाद करीब 50 ट्रॉली मलबा निकला। साथ की साथ इस मलबे को उठवा दिया गया। ईंट व अन्य सामान को नगर सुधार मंडल के बूस्टिंग स्टेशन में पहुंचा दिया गया।
ये रहे अभियान में शामिल
अभियान के दौरान अधीक्षक अभियंता रामजीलाल, नोडल अधिकारी राजेश कुमार, पशु पकड़ो टीम के इंचार्ज महावीर सिंह, सत्यदेव, महेंद्र सैनी, एएसआई जौहरीमल, सुरेश कुमार, एमई सुरेश गोयल, जेई नीतिश कुमार, पार्षद कविता केडिया, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीन केडिया, जगमोहन मित्तल, अमित ग्रोवर, अनिल जैन आदि मौजूद रहे।
मेयर गौतम सरदाना की अगुवाई में नगर निगम टीम बेहतरीन काम कर रही है। शहर को लावारिस पशु मुक्त बनाना हर शहरवासी का कर्तव्य है। मेरी जनता से अपील है कि वह पशु पकड़ो अभियान में प्रशासन का सहयोग करें। गो अभयारण्य में भी पशुओं के लिए चारा आदि दान करें।
- डॉ. कमल गुप्ता, विधायक
पड़ाव चौक पर सालों बाद अवैध पशुबाड़ों पर कार्रवाई हुई है। जनता के सहयोग से यह संभव हुआ। पड़ाव चौक पर मलबा हटाकर यहां सुंदर पार्क का निर्माण किया जाएगा। पड़ाव चौक की जनता ने भी राहत की सांस ली है। इसी तरह जनता का सहयोग मिलता रहा तो जल्द ही शहर लावारिस पशु मुक्त होगा।
- गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम