फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   nagar nigam

वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए शहर के 100 बिल्डिंग मालिकों को भेजे नोटिस

Sun, 25 Aug 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam
नगर निगम प्रशासन की ओर से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए शहर के करीब 100 भवन मालिकों को नोटिस भेजे गए हैं। इनमें काफी भवन ऐसे हैं, जिनमें ज्यादातर कॉमर्शियल गतिविधियां होती हैं। जिन भवनों के लिए नोटिस दिए गए हैं, उनका साइज 100 वर्ग गज या इससे अधिक है। निगम प्रशासन द्वारा चेतावनी दी गई है कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से बारिश के पानी के संरक्षण पर अधिक जोर दिया जा रहा है। जल शक्ति अभियान के तहत पानी बचाने और बारिश का पानी संरक्षित करने के लिए बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन

स्कूल, कॉलेज, अस्पताल व धर्मशालाओं तक को मिले नोटिस
नगर निगम प्रशासन की ओर से शहर के स्कूलों, कॉलेजों, मैरिज पैलेस, निजी अस्पतालों, बहुमंजिला इमारतों, धर्मशालाओं आदि को नोटिस जारी किए गए हैं। बारिश के जल का संरक्षण करने के साथ प्रतिदिन प्रयोग में लाए जाने वाले पानी का री-यूज करने की तकनीक अपनाने के लिए भी कहा गया है। बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों को इन भवनों में यह सिस्टम लगाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ब्रांच की ओर से शनिवार तक करीब 100 भवन मालिकों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख बच्चों व शहरवासियों को दिलाई गई शपथ
नगर निगम की सीपीओ ब्रांच व स्वच्छता शाखा की ओर से भी स्कूलों, कॉलेजों में जल शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। शहर में करीब एक लाख स्कूली बच्चों व शहरवासियों को जल बचाने की शपथ दिलाई गई है। दूसरी तरह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 12 हजार से अधिक पौधे भी विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से लगवाए गए हैं।

अभी तक शहरवासियों को जल बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए नोटिस भी दिए जा चुके हैं। नोटिस के बावजूद जल संचयन को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed