फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   nagar nigam

अधिकारियों ने नहीं की सुनवाई तो अधिकतर पार्षदों ने छोड़ा व्हाट्सएप ग्रुप

Wed, 24 Jul 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam
शहर की समस्याओं के बारे में अधिकारियों का ध्यान दिलाने के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में भी नगर निगम के पार्षदों की सुनवाई नहीं हो रही है। इसी बात से नाराज होकर पार्षदों ने मंगलवार को व्हाट्सएप ग्रुप ही छोड़ दिया। ग्रुप छोड़ने के बाद पार्षदों ने मेयर ऑफिस के पास बने पार्षद कक्ष में बैठक की। पार्षदों ने भविष्य में समस्याओं का समाधान करवाने के लिए रणनीति तैयार की। अब पार्षद अपने मुद्दों को लेकर मेयर, विधायक व मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे, ताकि उनकी मांगों पर कार्रवाई हो सके। पार्षदों में टीस इस बात की है कि उनकी सुनवाई नगर निगम कार्यालय में ही नहीं होती। ऐसे में दूसरे विभागों के अधिकारी उनकी कहां सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन

19 में से 15 पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि पहुंचे बैठक में
बैठक में वार्ड 1 के पार्षद अनिल जैन, वार्ड 2 के पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण केडिया, वार्ड 3 के पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान, वार्ड 4 के पार्षद अनिल सैनी, वार्ड 5 के पार्षद प्रतिनिधि भीम महाजन, वार्ड 6 के पार्षद उमेद खन्ना, वार्ड 7 के पार्षद मनोहर लाल वर्मा, वार्ड 9 के पार्षद जयप्रकाश, वार्ड 10 के पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार राजू, वार्ड 11 के पार्षद प्रतिनिधि कर्मवीर सिंह, वार्ड 12 के पार्षद जगमोहन मित्तल, वार्ड 15 के पार्षद प्रीतम सैनी, वार्ड 16 के पार्षद विनोद ढांडा, वार्ड 18 के पार्षद जयवीर गुर्जर, वार्ड 20 के पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ग्रुप में हैं निगम से लेकर जन स्वास्थ्य विभाग तक के अधिकारी
इस व्हाट्सएप ग्रुप में पार्षदों के अलावा नगर निगम, बिजली निगम, जन स्वास्थ्य सहित कई विभागों के जेई से लेकर एक्सईएन स्तर के अधिकारी शामिल हैं। पार्षदों ने इस ग्रुप में सीवरेज समस्या व गंदे पानी की शिकायतों को डाला था। कई जगह के फोटो तक भेजे गए। मगर अधिकारियों ने ग्रुप में रिप्लाई तक नहीं किया। नाराज पार्षदों ने कहा कि जब ग्रुप में सुनवाई ही नहीं होती तो फिर ऐसे ग्रुप में रहने का क्या फायदा। इसलिए सामूहिक रूप से फैसला लेते हुए उन्होंने ग्रुप लेफ्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनको सबसे ज्यादा शिकायतें, वही पार्षद नहीं आए बैठक में
वार्ड 14 के पार्षद अमित ग्रोवर ने सीवरेज सहित कई समस्या को लेकर पिछले कई दिनों से मामला उठाया हुआ है। कुछ पार्षदों के ग्रुप छोड़ने के बाद उन्होंने सभी से एकजुट होकर फैसला लेने की मांग की। जब बैठक बुलाई गई तो काफी देर तक दूसरे पार्षद इंतजार करते रहे, लेकिन अमित ग्रोवर नहीं पहुंचे। इसी तरह वार्ड आठ के पार्षद भूपसिंह रोहिल्ला भी फोन किए जाने के बावजूद बैठक में नहीं आए।

एक सप्ताह से डाल रहे शिकायत, नहीं हुआ समाधान : महाजन
पूर्व डिप्टी मेयर व वार्ड 5 के पार्षद प्रतिनिधि भीम महाजन ने बताया कि वह लगातार एक सप्ताह से जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को सीवरेज की सफाई के लिए शिकायत व्हाट्सएप व मैसेज के जरिये भेज रहे हैं। मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
ये मांगें
-- सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव करवाए जाएं
-- पार्षदों का टोल फ्री किया जाए
-- एमसी व्हाट्सएप ग्रुप में डाली जाने वाली समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई हो
-- नगर निगम पार्षदों की पेंशन हो और बीमा भी करवाया जाए
-- हाउस की बैठक हर महीने करवाई जाए और बैठक की जानकारी 10 दिन पहले दी जाए
-- नगर निगम कमिश्नर की स्थायी नियुक्ति की जाए
-- वार्डों में पुलिस-पब्लिक टीमों का गठन किया जाए
-- अमरूत योजना के कार्य में पारदर्शिता लाई जाए और कार्य की पूरी जानकारी पार्षद को दी जाए
-- जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हर महीने पार्षदों की बैठक हो
-- कचरा एकत्रित करने के लिए 32 टाटा एस जल्द चलाई जाएं
-- सब कमेटियों का गठन किया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed