फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagar nigam hisar, JE RD sharma hisar, Murti devi hisar, Hisar

निगम के जेई की पत्नी पर गाय ने किया हमला, घायल

Mon, 10 Oct 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Mon, 10 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam hisar, JE RD sharma hisar, Murti devi hisar, Hisar
सड़क पर पशृ

नगर निगम के जूनियर इंजीनियर आरडी शर्मा की पत्नी को ही बेसहारा गायों ने निशाना बना लिया। जेई की पत्नी मूर्ति देवी अपने मकान स्थित सेक्टर 9-11 में शाम को टहल रही थीं। वे टहलते वक्त फोन पर बातें कर रही थी। अचानक पीछे से गायों का झुंड आया और उनमें से एक गाय ने उन्हें उठाकर पटक दिया। मूर्ति देवी को कमर में गंभीर चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए देर शाम को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था।

विज्ञापन


निगम को ही करना था पशु मुक्त शहर
यहां यह बता दें कि नगर निगम को ही शहर से पशु हटाने हैं। शहरवासी व आम लोग कई सालों से पशु मुक्त हिसार की मांग कर रहे हैं। मगर इससे पहले तो कभी नगर निगम या हुडा के अधिकारियों की कान पर जूं तक नहीं रेंगी। लोग चिल्लाते रहे, पब्लिक यूटिलिटी कोर्ट तक मामले गए मगर कोई समाधान नहीं हुआ। मगर फिलहाल सरकार द्वारा गो अभयारण्य बनाने की घोषणा के बाद प्रशासन बेसहारा पशुओं को लेकर सख्त हो गया है। निगम की टीम ने शहर से पशु हटाने की मुहिम छेड़ दी है। शनिवार को 69 गाय व दर्जनों नंदी पकड़कर गोशाला व धांसू रोड पशुबाड़ा में भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed