{"_id":"586a99b34f1c1ba709158a18","slug":"nagar-nigam-hisar-it-cell-and-citizen-fasilation-centrt-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम में आईटी सेल के साथ बनेगा सिटीजन फैसिलेशन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम में आईटी सेल के साथ बनेगा सिटीजन फैसिलेशन सेंटर
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की सभी 9 नगर निगमों में आईटी सेल स्थापित किए जाएंगे। इन आईटी सेल के तहत सिटीजन फैसिलेशन सेंटर स्थापित होंगे। हिसार नगर निगम में स्थापित किए जाने वाले आईटी सेल के अधीन हिसार की सभी नगर परिषद, नगर पालिकाओं के अलावा फतेहाबाद जिले की नगर परिषद भी होंगी।
विज्ञापन
स्थानीय निकाय के कार्यकारी अधिकारी की ओर से प्रदेश की सभी 9 नगर निगमों को लेटर जारी किया गया है। इसमें सभी निगमों को नागरिक सुविधा केंद्र खोलने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा हर एक नगर निगम में आईटी सेल होगा। आईटी सेल जिला मुख्यालय पर होगा। हिसार जिले में बनने वाले आईटी सेल के अधीन हांसी नगर परिषद, बरवाला, उकलाना, नारनौंद की नगर पालिका रहेंगी। इसके अलावा फतेहाबाद जिले की सभी नगर परिषद व पालिका भी इसके दायरे में होंगी। प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली तमाम ऑनलाइन सर्विस यहां उपलब्ध कराई जाएंगी। सीएफसी शुरू करने के लिए कितने हार्डवेयर कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर, फोटो कापी मशीन, इंटरनेट कनेक्शन, फिंगर प्रिंट स्कैनर, पीवीसी कार्ड प्रिंटर, वीडियो कांफ्रेंस किट सहित अन्य किस सामान की जरूरत होगी। इस बारे में स्थानीय निकाय ने सभी निगमों से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
सभी निगमों में होंगे सीएफसी
सभी नगर निगमों में प्रदेश सरकार की ओर से सिटीजन फैसिलेशन सेंटर खोले जाएंगे। नागरिक सुविधा केंद्रों में तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पूरी संख्या में कर्मचारी दिए जाएं। सभी नगर निगम जनवरी के अंत तक सीएफसी खोलें। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाए।
विज्ञापन
अनुबंध पर रखे जाएंगे जूनियर प्रोग्रामर
निगमों में आईटी सेल के लिए कांट्रेक्ट के आधार प जूनियर प्रोग्रामर रखे जाएंगे। सभी निगमों से इस बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। कितने प्रोग्रामर की जरूरत होगी। कितने दिन में आईटी सेल स्थापित हो जाएंगी। कितने दिन में सीएफसी स्थापित हो जाएंगे। इसे बारे में 3 जनवरी को रिपोर्ट भेजनी होगी। इस बारे में सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव 4 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मीटिंग भी लेंगे।
गुरुग्राम से शुरुआत
वर्तमान में सीएम के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश खुल्लर ने करीब 7 साल पहले गुरुग्राम में निगम आयुक्त के तौर पर काम करते हुए सीएफसी की शुरुआत की थी। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, प्रॉपर्टी टैक्स नोटिस, भवन मैप के आवेदन, पेंशन के आवेदन, मोबाइल टावर लाइसेंस, ट्रेड लाइसेंस सहित अन्य सभी काम सीएफसी के जरिए ही किए जाते हैं।