फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagar nigam hisar, huda hisar, sectors problem hisar, Hisar

निगम में बैठेंगे हुडा के सिविल इंजीनियर

Tue, 13 Dec 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 13 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nagar nigam hisar, huda hisar, sectors problem hisar, Hisar
हुडा, - फोटो : demo pics

हुडा से निगम में भेजे गए सेक्टरों की बदहाली का रोना रो रहे सेक्टरवासियों की समस्याओं का अब जल्द समाधान हो पाएगा। हुडा के अधिकारी ही सेक्टरों की सिविल वर्क करेंगे। इसको लेकर स्पीड प्लानिंग चल रही है। जल्द ही हुडा के सिविल इंजीनियर अब नगर निगम में बैठेंगे। निगम अधिकारियों ने इन इंजीनियर्स को बैठाने के लिए नगर सुधार मंडल का ऑफिस चुना है। एसडीओ व जेई को निगम का एडिशनल चार्ज दिया जाएगा। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर पूरी तैयारी हो चुकी है मगर मुख्यालय से अनुमति के लिए औपचारिकताएं बाकी है। इसके बाद टेक्निकल अधिकारियों को एडिशनल चार्ज सौंपा जाएगा। हाल ही में हुडा में आए नए प्रशासक दिनेश यादव की डीसी एवं नगर निगम कमिश्नर के साथ बैठक हुई थी। बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। अंबाला से हिसार ट्रांसफर होकर आए प्रशासक ने कहा कि अंबाला में ऐसा पहले हो चुका है।

विज्ञापन

नगर निगम भी इसके लिए औपचारिकताएं पूरी करने में लगा है। लिस्ट बनाई जा रही है कि सिविल इंजीनियरों की कितनी संख्या में निगम को जरूरत पड़ेगी। इसको लेकर जो औपचारिकताएं होंगी वो किस स्तर तक की होगी। निगम की डिमांड के अनुरूप फिर सिविल इंजीनियर को निगम में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


हुडा देगा वेतन
हुडा अधिकारियों ने बताया है कि निगम में एडिशनल चार्ज पर जाने वाले सिविल इंजीनियर को हुडा ही वेतन देगा। इसके अलावा निगम में डेपुटेशन पर जाने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को भी हुडा द्वारा ही वेतन दिया जाएगा। इस वेतन का हिस्सा नगर निगम को जमा होने वाली पेमेंट से हुडा पैसा घटा लेगा। इससे हुडा से डेपुटेशन पर जाने वाले कर्मचारियों को दिक्कत नहीं आएगी। निगम कर्मचारियों को चाहे वेतन मिले या न मिले मगर डेपुटेशन पर या एडिशनल चार्ज पर निगम में काम कर रहे कर्मचारियों को वेतन हुडा की तरफ से मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिविल इंजीनियर के एडिशनल चार्ज को लेकर बातचीत चल रही है। स्थानीय स्तर पर कोई दिक्कत नहीं। हेड क्वार्टर से सहमति लेनी बाकी है। एडिशनल चार्ज पर जाने वाले इंजीनियर्स व डेपुटेशन पर जाने वाले कर्मचारियों को वेतन हुडा ही देगा। निगम की देनदारी भी प्राथमिकता पर रहेगी।
- दिनेेश यादव, प्रशासक हुडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed