फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagar nigam hisar, capcher animals hisar, Hisar

अगले सप्ताह नंदी मुक्त हो जाएगा शहर

Fri, 07 Oct 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 07 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Nagar nigam hisar, capcher animals hisar, Hisar
सड़क पर पशृ

शहर में घूम रहे करीब 400 से अधिक नंदी अगले एक सप्ताह में पकड़ लिए जाएंगे। इसके बाद अगले एक सप्ताह में शहर लावारिस नंदी से मुक्त हो जाएगा। इसके बाद शहर की सड़कों पर घूूम रही लावारिस गायों को पकड़ने के लिए अभियान चलाएंगे।

विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने पिछले करीब एक माह में 810 नंदी पकड़ लिए हैं। इन नंदी को शहर के बाहर धांसू रोड पर बने अस्थायी बाड़े में रखा गया है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार शहरी एरिया में करीब 400 नंदी बचे हैं। इन नंदी को अगले एक सप्ताह में पकड़ लिया जाएगा। सभी नंदी अस्थायी बाड़े के नंदीशाला में रखे जाएंगे। प्रशासन इसे लोगों की मदद से संचालित करेगा। पहले चरण में नंदी पकड़ने का एक फायदा यह भी होगा कि नए बछडे़ बछिया कम पैदा होंगे। जिससे शहर में आने वाले समय में लावारिस पशुओं की संख्या नियंत्रित होगी। दूसरे चरण में शहर से लावारिस गाय पकड़ी जाएंगी। गायों को गोशालाओं में भेजा जाएगा। निगम का प्रयास है कि गाय को पकड़ने के बाद छोड़ा न जाए। गाय को छोड़ने के बदले 5100 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। निगम आयुुक्त निखिल गजराज को भरोसा है कि भारी भरकम जुुर्माने के बाद 70 प्रतिशत लोग अपनी गाय को बांधकर रखेंगे। एक अनुमान के अनुसार शहर में करीब 4 हजार से अधिक गाय हो सकती हैं। निगम ने करीब 880 गायों को गोशालाओं में भेजने के लिए व्यवस्था कर ली है।
विज्ञापन



बहुत जल्द शहर को लावारिस पशुओं से मुक्त कर देंगे। अब तक 800 से अधिक नंदी पकड़ चुके हैं। इस सप्ताह नंदी पकड़ने का अभियान समाप्त होने के बाद गाय पकड़ना शुरू किया जाएगा। इस बार जिसकी गाय पकड़ी जाएगी उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निखिल गजराज, निगम आयुक्त, हिसार

जल्द ही मिलेगा बजट
निगम आयुक्त एवं डीसी निखिल गजराज ने कहा कि गो अभयारण्य के लिए काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए विभाग को प्रोजेक्ट बनाने का निर्देश दिया गया है। पहले चरण में करीब 25 एकड़ में प्रस्ताव तैयार किया गया है। दूसरे चरण में भी 25 एकड़ का प्रपोजल है। जल्द ही इसके लिए बजट मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed