{"_id":"63dd4a7d07c69e22e0552890","slug":"na-hisar-news-c-21-hsr1020-46964-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 500 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में सप्लायर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 500 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में सप्लायर गिरफ्तार
Fri, 03 Feb 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी आदमपुर। नशा निरोधक पुलिस टीम ने खैरमपुर रोड सदलपुर स्थित एक गैस एजेंसी के पास से पकड़ी गई 500 ग्राम हेरोइन के मामले में सप्लायर फतेहाबाद जिले के गांव ढाणी बड़ोपल निवासी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आदमपुर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
टीम के सहायक उप निरीक्षक शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपी अशोक की मुलाकात ढाणी सदलपुर निवासी प्रदीप उर्फ बिंदु से बीकानेर जेल में हुई थी। वहां अशोक एक मामले में सजा काट रहा था। जेल से छूटने के बाद हेरोइन सप्लाई करने के काम में लग गया। सदलपुर निवासी रविंद्र उर्फ भोला और प्रदीप उर्फ बिंदु के साथ काम करने लगा। अशोक दिल्ली में नाइजीरियन से हेरोइन खरीद कर लाता और रविंद्र उर्फ भोला और प्रदीप उर्फ बिंदु को देता था।
बता दें कि हिसार पुलिस की नशा निरोधक टीम ने 14 जनवरी को खैरमपुर रोड स्थित एक गैस एजेंसी के पास से ढाणी सदलपुर निवासी रविन्द्र को 500 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रविंद्र उर्फ भोला अपने भाई प्रदीप उर्फ बिंदु और अमरदीप उर्फ पवन के साथ मिलकर दिल्ली से हेरोइन लेकर आता है और महंगे भाव में नशा तस्करों को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद व राजस्थान के बीकानेर और हनुमानगढ़ में हेरोइन की सप्लाई करता है। रविन्द्र उर्फ भोला की गिरफ्तारी के बाद अशोक की भी नशा तस्करी में संलिप्तता सामने आई थी।