फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Myor Shakuntla Rajiwal hIsar, footover bridge hisar, Hisar

बस स्टैंड के अंदर उतारो तो कामयाब हो सकता है फुट ओवर ब्रिज

Fri, 02 Dec 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 02 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Myor Shakuntla Rajiwal hIsar, footover bridge hisar, Hisar
ZSFDSA

मेयर शकुंतला राजलीवाला वीरवार को कुछ पार्षदों के साथ डीसी एवं कमिश्नर निखिल गजराज से मिलीं। शहरवासियों की समस्याओं व पार्षदों को आ रही समस्याओं के बारे में मेयर ने डीसी के साथ चर्चा की। डीसी ने भी मेयर व पार्षदों से बस स्टैंड के सामने बने फुट ओवर ब्रिज को लेकर एस्केलेटर लगाने को लेकर राय मांगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्या तलाकी गेट की एंट्री बंद की जाए तो कैसा रहेगा। इस पर पार्षदों ने साफ कहा कि अगर पुल को लोकल या मेन बस स्टैंड के अंदर उतारा जाए तो यह कामयाब रहेगा वरना इतना पैसा खर्च करने की कोई जरूरत नहीं। इस पर डीसी ने कहा कि यह सुझाव सही है इस पर गौर किया जाएगा।

विज्ञापन


पार्षद बोले राशन नहीं मिल रहा
मेयर और पार्षदों ने कहा कि शहर में इन दिनों ज्वलंत समस्या ये है कि लोगों को राशन नहीं मिल रहा। बायोमीट्रिक मशीन अंगूठे ही स्वीकार नहीं कर रही। जब तक बायोमीट्रिक में दिक्कत आ रही है तब तक राशन मैनुअल बंटवाओ। मौके पर डीसी निखिल गजराज ने डीएफएससी से बात की और जल्द ही इस संबंध में एक कमेटी बनाकर तुरंत कोई समाधान निकालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वार्ड वाइज लगवाओ कैंप
पार्षदों ने कहा कि जिन परिवार के लोगों के राशनकार्ड में नाम दर्ज करवाने हैं या कोई नाम कटवाना है तो यह काम भी नहीं हो पा रहा। इस पर पार्षदों ने कैंप लगवाने की बात कही। इस पर डीसी ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर ऐसा करवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिलती जानकारी
पार्षदों ने डीसी के समक्ष नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता के फायदों की स्कीम की जानकारी ही नहीं मिल पाती। उन्होंने उदाहरण दिया कि इन दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कोई स्कीम आई हुई है जिसको लेकर लोगों की भीड़ लगी है मगर जनप्रतिनिधियों को कुछ पता ही नहीं।

सोमवार को बुलाओ मीटिंग
मीटिंग में शहर की सीवरेज व पानी की समस्या पर चर्चा हुई। सीवरेज की लाइन जगह जगह खोदी गई है। पूरा शहर जाम की समस्या से जूझ रहा है। पार्षद कमला बंसल ने कहा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सीवरेज लाइन नहीं डाली जा रही। इस पर डीसी ने सीटीएम से कहा कि सोमवार को पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों से बैठक करो।

ये भी दिया सुझाव
मीटिंग में पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान ने तेलियानपुल स्थित रेहड़ी मार्केट को नई सब्जीमंडी शेड के नीचे शिफ्ट करने का सुझाव दिया। इसके अलावा उन्होंने सुझाव दिया कि इस मार्केट को राजगुरु मार्केट की दुकानों के पीछे पड़ी जगह पर भी शिफ्ट किया जा सकता है।


डीसी बोले - समाधान भी साथ लाओ
डीसी ने पार्षदों को कहा कि मुद्दे या समस्याएं लेकर आओ मुझे कोई परेशानी नहीं। मगर उनके साथ समाधान भी साथ लाओ कि ऐसे करने से ये हल निकल सकता है। पार्षदों ने कई समस्याएं बताईं। कहा कि डेथ बर्थ की लेट फाइलों में अब पटवारी के हस्ताक्षर मांगे जा रहे हैं यह बेवजह की समस्या है इसे हटाया जाए। साथ ही मुद्दा उठाया कि निगम में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की ग्रांट है उसे वार्ड वाइज समान बांटकर सभी वार्डों में विकास कार्य करवाए जाएं। बैठक में कमला बंसल, टीनू जैन, पूर्व पार्षद पंकज दीवान, नरेंद्र शर्मा, प्रतिनिधि सतीश मेहरा, अजीत सिंह, पार्षद पुत्र मुकेश बंसल शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed