{"_id":"57659f224f1c1b272a11c0d0","slug":"myner-overflow-overflow-in-hisar-khariya-village-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खारिया में लोग सुबह जागे तो टूटी मिली माइनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खारिया में लोग सुबह जागे तो टूटी मिली माइनर
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खारिया गांव में शनिवार सुबह 5.30 बजे के करीब नहर के टूट जाने से गांव के 15-20 खेतों में पानी घुस गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर नहर विभाग को सूचना दी। जिसके बाद नहर विभाग के कर्मियों ने बालसमंद ब्रांच से पानी के बहाव को कम करवाकर मिट्टी के कट्टे डलवाकर टूटी नहर से खेतों की ओर जा रहे पानी के बहाव को रोका।
विज्ञापन
नहर विभाग के एसडीओ रविंद्र ने बताया कि पेड़ों की जड़ों से नहर के किनारे कच्चे होने के कारण नहर में दरार आई। यह नहर तकरीबन 50 साल पुरानी है। तथा साथ नहर की चौड़ाई भी तकरीबन 15 फुट के करीब है। जिसमें बालसमंद ब्रांच से 70 हजार फुट के बहाव से पानी आता है। नहर के पुरानी होने के कारण इसकी दोनों ओर की दीवार काफी जगहों से कच्ची हो चुकी है।
विज्ञापन
गांव के खेतों में घुसा पानी
खारिया गांव के रवि ने बताया कि सुबह नहर टूट जाने के कारण गांव के 15-20 खेतों में पानी घुस आया था। खेतों में पानी जाने से नरमे तथा ग्वार के साथ अन्य सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
नहर की टर्न पूरी होने के बाद करेंगे नहर को पक्का
एसडीओ रविंद्र ने बताया कि गांव में नहर की टर्न मंगलवार को पूरी हो जाएगी। जिसके बाद ही जहां से नहर टूटी है वहां से नहर को पक्का किया जाएगा। साथ ही नहर का निरीक्षण भी किया जाएगा। आवश्यकतानुसार सभी कमजोर जगहों को पक्का किया जाएगा।