फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Murthy Case: CIA team reached Baba Ramdas's village regarding Bimlesh-Bablu

मूर्ति प्रकरण : बिमलेश-बबलू को लेकर बाबा रामदास के गांव पहुंची सीआईए टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Murthy Case: CIA team reached Baba Ramdas's village regarding Bimlesh-Bablu
हिसार। मूर्ति प्रकरण में सीआईए की टीम आरोपी बिमलेश और बबलू को लेकर यूपी के फर्रुखाबाद जिले के गांव नगलामान में तहकीकात करने के लिए पहुंची। सीआईए टीम ने यूपी पुलिस की मदद से बाबा रामदास की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को उसके गांव समेत तीन स्थानों पर दबिश दी। सीआईए टीम ने स्थानीय पुलिस से बाबा रामदास की आपराधिक ब्योरा भी मांगा है। हिसार की टीम मूर्ति के बारे में भी साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मूर्ति प्रकरण में सीआईए पुलिस ने फर्रुखाबाद के नगलामान निवासी बिमलेश को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इससे पहले पुलिस यूपी के शाहजहांपुर जिला निवासी बबलू को भी गिरफ्तार कर चुकी है। बुधवार को पुलिस इन दोनों को साथ लेकर नगलामान पहुंची। पुलिस अब इस मामले में बाबा रामदास की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। पुलिस को भरोसा है कि रामदास की गिरफ्तारी से इस प्रकरण की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। बता दें कि जिस मूर्ति को लेकर यह पूरा बवाल चल रहा है कि वह बाबा रामदास को मिली थी। बाबा रामदास ही बता सकेंगे कि उन्हें मूर्ति कहां से और कैसे मिली थी। खोदाई में मूर्ति मिलने की बात को पुलिस सही नहीं मान रही। माना जा रहा है कि मूर्ति किसी मंदिर से चोरी की गई होगी।
विज्ञापन

मूर्ति प्रकरण में एडीजीपी ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। एसआईटी की जांच में फतेहाबाद की एसपी आस्था मोदी की अहम भूमिका है। सिरसा के एसपी अर्पित जैन को एसआईटी का हेड बनाया गया है। टीम में सिरसा के एएसपी, हिसार के एक डीएसपी और दो इंस्पेक्टर को शामिल किया गया है। एडीजीपी ने प्राचीन मूर्ति हड़प कर उसके बिस्किट बनाने के मामले में सीआईए-2 हांसी के इंचार्ज सहित सभी आठ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed