फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Murthal team arrived to assess legacy waste

Hisar News: लीगेसी वेस्ट का आकलन करने पहुंची मुरथल की टीम

Sun, 11 Feb 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 11 Feb 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Murthal team arrived to assess legacy waste
हिसार। गांव ढंढूर के पास स्थित कचरा डंपिंग स्टेशन में लगे कचरे के ढेर को लेकर तीन सदस्यीय टीम हिसार पहुंची। मुरथल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों की टीम ने मौके का मुआयना किया। निगम के इंजीनियरों ने शुक्रवार को डंपिंग सेंटर का मुआयना किया था। लीगेसी वेस्ट को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी ने हिसार नगर निगम को मार्च तक की डेडलाइन दी हुई है। निगम की ओर से अभी तक इसे हटाने का काम पूरा नहीं हो पाया है। माह मार्च तक काम पूरा होने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम लीगेसी वेस्ट को हटाने के काम में गति धीमी होने पर निगम की ओर से ठेकेदार को करीब नौ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके बाद भी ठेकेदार के काम में प्रोग्रेस नहीं दिख रही। नगर निगम आयुक्त ने मौके का मुआयना करते हुए ठेकेदार को चेताया।
विज्ञापन

एनजीटी की ओर से पिछले लंबे समय से निगम को लीगेसी वेस्ट को लेकर फटकार लगाई जा रही है। एनजीटी के समक्ष पेश किए जा रहे दस्तावेजों को भी शिकायतकर्ता ने फर्जी बताया था। लीगेसी वेस्ट को मार्च 2023 तक हटाया जाना था। एक साल की देरी के बाद भी इसे हटाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed