{"_id":"66d3aa07633a0ab4890e90d4","slug":"murderous-attack-on-two-friends-in-sector-14-hisar-news-c-21-hsr1020-454073-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेक्टर 14 में घर में घुसकर दो दोस्तों पर कातिलाना हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेक्टर 14 में घर में घुसकर दो दोस्तों पर कातिलाना हमला
Sun, 01 Sep 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
हिसार। शहर के सेक्टर-14 में एक घर के अंदर घुसकर हमलावरों ने दो दोस्तों पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घर के अंदर तोड़फोड़ भी की। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। शहर थाना पुलिस ने घायल वंश की शिकायत पर साहिल, कपिल, शुभम, कुनाम, अरमान आदि के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
शिकायत में सेक्टर-14 में रहने वाले वंश ने बताया कि वह जीजेयू में पढ़ता है। उसने बताया कि कमरे पर खेड़ी जालब निवासी अंकुश, सिरसा निवासी मनीष रहते हैं। आदमपुर के भाणा निवासी साहिल 20-25 दिन पहले कमरा छोड़ कर चला गया था। साहिल को एक लाख रुपये उधारे दिए हुए थे। 28 अगस्त को साहिल से उधार दिए रुपये मांगे तो उसने कहा कि जीजेयू में आकर 20 हजार रुपये ले जा। थोड़ी देर बाद ही साहिल अपने साथियों के साथ घर के अंदर आया और मुझ पर व अंकुश पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। घर में तोड़फोड़ भी की। बाद में मौके से फरार हो गए।
लूट की योजना बनाते तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 पिस्तौल और 6 कारतूस बरामद
हिसार। कोर्ट कॉम्पलेक्स चौकी पुलिस ने शुक्रवार रात साउथ बाईपास पर एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय की तरफ मुड़ने वाले रोड के पास हथियारों के बल पर लूट की योजना बनाते तीन आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने 12 क्वार्टर निवासी शुभम, गणेश और योग नगर वासी नरेश से दो पिस्तौल और 6 कारतूस बरामद किए है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामपाल ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान साउथ बाईपास पर हथियारों के साथ तीन युवक होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम साउथ बाईपास पर पहुंचे। वहां पर तीन युवक खड़े थे। पुलिस ने शुभम के पास से एक पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद किए। नरेश के पास से एक पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया। गणेश से एक लकड़ी का डंडा बरामद हुआ। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।