फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   murder of husband

महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या

Tue, 13 Aug 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
murder of husband
ांव पेटवाड़ में हत्या मामले में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : Hisar
पेटवाड़ गांव में एक महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर अपने पति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पड़ोसियों ने इसकी सूचना नारनौंद पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया और सीन ऑफ क्राइम की टीम को मौके बुलाया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मृतक की पत्नी व नाबालिग बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया गया है, जिसका बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

मृतक के भाई प्रदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई 40 वर्षीय आजाद मजदूरी करता था, मगर उसका बेटा और उसकी पत्नी गीता अकसर उसके साथ झगड़ा करते थे, जिस कारण आजाद शराब पीने लगा था। उसके शराब पीने के कारण घर में अकसर झगड़ा रहता था। मंगलवार को सुबह आजाद घर पर ही था तो उसकी पत्नी गीता व उसके बेटे ने उसके साथ लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब आजाद छुड़ाकर भागने लगा तो एक खाली पड़े प्लॉट में उन्होंने उसे पकड़ लिया और वहीं पर पीटा तथा उसे अधमरा कर घसीटते हुए अपने मकान में ले गए और वहां फिर से उसे पीटने लगे। अत्यधिक पिटाई होने के कारण आजाद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पूछताछ में सामने आया है कि शराब पीने को लेकर दोनों आजाद के साथ मारपीट करते थे। हत्या की वजह भी घर में झगड़ा ही रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जोगिंद्र राठी, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed