फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   municipality team collect data of businessman

काठ मंडी में अतिक्रमण मामले में निगम की टीम ने व्यापारियों का डाटा किया एकत्रित

Sat, 12 Sep 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
municipality team collect data of businessman
काठमंडी में व्यापारी द्वारा काटा गया पेड़, जिसके स्थान पर शेड का निर्माण किया जा रहा है। - फोटो : Hisar
हिसार। शहर की काठमंडी में व्यापारियों द्वारा अवैध निर्माण व अतिक्रमण करने के मामले में शुक्रवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने व्यापारियों के नाम और उनकी कंपनियों संबंधी पूरी जानकारी एकत्रित की। इस दौरान निगम की टीम ने एक-एक दुकान पर जाकर सूची तैयार की, ताकि जब व्यापारी संपत्ति संबंधी दस्तावेज जमा करवाएं तो उनका सही तरह से मिलान किया जा सके। इसके अलावा अपने दस्तावेज न जमा न करवाने वालों का भी ब्योरा तैयार किया जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों नगर निगम को शिकायत मिली थी कि काठमंडी में व्यापारियों ने अवैध निर्माण व अतिक्रमण कर रखा है। इसके बाद वीरवार को निगम की टीम काठमंडी में गई थी और टीम ने व्यापारियों को दो दिनों में अपने संपत्ति संबंधी दस्तावेज नगर निगम कार्यालय में जमा करवाने की बात कही थी। इस दौरान काठमंडी के व्यापारी आपस में भिड़ गए थे।
विज्ञापन

काठमंडी में व्यापारी ने हरा पेड़ काटा
उधर काठमंडी में एक व्यापारी ने हरा पेड़ काट दिया। यही नहीं पेड़ काटने के बाद उक्त व्यापारी ने शेड बना दिया। नगर निगम को जब इस बारे में शिकायत मिली तो निगम ने तुरंत इस पर संज्ञान लिया। निगम की टीम ने मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेज नहीं देने वालों पर करेंगे कार्रवाई
काठमंडी में टीम ने जाकर व्यापारियों के नाम, पता और व्यवसाय के बारे में जानकारी एकत्रित की है। व्यापारियों को दो दिनों में अपने संपत्ति संबंधी दस्तावेज जमा करवाने के आदेश दिए गए है। इस सूची से दस्तावेज जमा करवाने वाले व्यापारियों की लिस्ट बनाई जाएगी। जो व्यापारी दस्तावेज जमा नहीं करवाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सुमित ढांडा, बीआई, नगर निगम।
मौके का किया निरीक्षण
बागवानी शाखा की ओर से पेड़ काटने मामले में मौका निरीक्षण किया गया है। इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
प्रवीण बैनीवाल, बागवानी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed