फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal employees union's two-day strike from today

नगर पालिका कर्मचारी संघ की दो दिवसीय हड़ताल आज से, न कचरा उठेगा, कार्यालय भी रहेगा बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Municipal employees union's two-day strike from today
हिसार। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सोमवार से दो दिनों तक नगर निगम के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। संघ के पदाधिकारियों का दावा है कि दो दिनों तक न तो शहर में सफाई होगी और न ही कचरे का उठान होगा। साथ ही निगम कार्यालय को भी पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई हिसार के प्रधान राजेश बागड़ी ने बताया कि 23 अप्रैल व 17 अगस्त 2020 को सरकार के साथ हुई बातचीत में हुए समझौतों को लागू करवाने की मांग को लेकर यह दो दिवसीय हड़ताल की जा रही है। अभी हाल ही में इन मांगों को लेकर भूख हड़ताल व झाड़ू प्रदर्शन आदि किए गए थे। इसके बावजूद सरकार ने इन मांगों को लागू नहीं किया।
विज्ञापन

ये मुख्य मांगे
संघ की मुख्य मांगों में अग्निशमन विभाग को पुन: शहरी स्थानीय निकाय विभाग में शामिल करना, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करना, सफाई कर्मचारियों, सीवरमैनों, फायर कर्मचारियों व अन्य सभी तृतीय श्रेणी व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को ठेका प्रथा से मुक्त करना, स्वीकृत पदों पर दो वर्ष के अनुभव के आधार पर नियमित करना शामिल है। इसके अलावा सामाजिक आर्थिक मापदंड की समीक्षा करते हुए सफाई कर्मचारी, सीवर मैन, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बच्चों को इसका लाभ देना, ठोस कचरा निस्तारण डोर टू डोर का ठेका बंद करना, डोर टू डोर के कर्मचारियों को पालिकाओं, परिषदों व नगर निगमों का कर्मचारी घोषित करो व अन्य कर्मचारी की भांति वेतन, ईपीएफ व ईएसआई का लाभ देना, कोरोना वायरस से मृत्यु होने पर कर्मचारियों के आश्रितों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि व नियमित रोजगार देना, 4 हजार रुपये जोखिम भत्ता देना आदि मांग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से प्रतिदिन निकलता है 180 टन कचरा
शहर से प्रतिदिन 180 टन कचरा निकलता है। अगर दो दिन तक कचरे का उठान नहीं होता है शहर में 360 टन कचरा एकत्रित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed