फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal employees union chief arrested, sanitation workers protest at minister's residence

Hisar News: नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान गिरफ्तार, सफाईकर्मियों ने मंत्री आवास पर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal employees union chief arrested, sanitation workers protest at minister's residence
हिसार में नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ हिसार इकाई प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर ले ज
हिसार। नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ की हिसार इकाई के प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू की गिरफ्तारी के बाद सफाई कर्मचारियों का आंदोलन और तेज हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने रविवार सुबह उन्हें नगर निगम कार्यालय गेट पर चल रहे धरने से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

करीब 10:30 बजे सिविल लाइन थाना प्रभारी कर्मजीत पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। पुलिस प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू को अपने साथ ले गई। मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों ने कार्रवाई का विरोध किया और हंगामा किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर-13 मार्केट में डोर-टू-डोर सफाई अभियान के दौरान शनिवार को निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट, कचरा उठाने वाली गाड़ी में तोड़फोड़ और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला सामने आया था। निगम के कनिष्ठ अभियंता नवीन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार टिपर चालक नरेंद्र कुमार के साथ हाथापाई की गई और गाड़ी की चाबी छीन ली गई। आरोपियों ने सुए से गाड़ी के टायर पंक्चर कर दिए। पुलिस ने इस मामले में सुरेंद्र उर्फ गोलू समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
थाना प्रभारी कर्मजीत ने बताया कि प्रधान को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उधर गिरफ्तारी के विरोध में सफाई कर्मचारी तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर में लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा के आवास पर पहुंचे। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रोष जताया।
पगड़ी संभाल जट्टा संघर्ष समिति का लंगर शुरू
पगड़ी संभाल जट्टा संघर्ष समिति ने सफाई कर्मचारी यूनियन के आंदोलन का समर्थन किया है। समिति ने हड़ताल के दौरान कर्मचारियों के लिए लंगर व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया। प्रतिदिन दोपहर के समय लंगर लगाया जाएगा। यूनियन पदाधिकारियों ने समिति का आभार जताया।
----------
रविवार को 13 टिप्पर चलाए
नगर निगम की ओर से रविवार को 13 टिप्पर चलाए गए। एमई अमित बेरवाल के नेतृत्व में टीम ने वार्ड-1 स्थित सेक्टर-14, ऋषि नगर, सेक्टर 33, सेक्टर 14 पार्ट टू में कचरा उठवाया। दूसरी टीम ने एक्सईएन अमित कौशिक व एमई सुनील लांबा के नेतृत्व में सेक्टर 16-17 में डोर-टू-डोर गाड़ियां चलाई और आईटीआई चौक के प्वाइंट्स का कचरा उठवाया।

---
हमारे आंदोलन में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है। हम किसी भी गिरफ्तारी से नहीं घबराएंगे। प्रधान की जमानत के लिए सोमवार सुबह याचिका लगाएंगे। तय शेड्यूल के अनुसार रविवार को मंत्री आवास का घेराव किया गया। राज्य कार्यकारिणी को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया है। अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा। - अनिल डोली, सचिव, नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed