फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   municipal council, municipal council hisar, municipal council officers made 35 Cr. project, Hisar

280 कार्य के लिए निगम अधिकारियों ने बनाया 35 करोड़ का प्रोजेक्ट

Sat, 01 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 01 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
municipal council, municipal council hisar, municipal council officers made 35 Cr. project, Hisar
हिसार नगर निगम - फोटो : demo

हिसार नगर निगम के अधिकारियों ने वार्डों में विकास कार्य के लिए 280 कार्यों की प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। जिस पर करीब 35 करोड़ रुपये खर्च होने का प्रस्ताव है। निगम की ओर से सभी 20 वार्ड में सीवर, पार्क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मेंटेनेंस कार्य के लिए प्लानिंग बनाई गई है।

विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों ने निगम की मेयर शकुंतला राजलीवाल को बताया कि शहर में प्रमुख कार्यों के लिए करीब 35 करोड़ 69 लाख 76 हजार रुपये की जरूरत है। इसमें वार्ड में 74 कार्य कराए जाने का एस्टीमेट बनाया गया है। वार्ड दो के लिए निगम ने 13 कार्यों की सूची तैयार की है। वार्ड तीन के लिए निगम अधिकारियों ने 26 कार्यों का प्रपोजल बनाया है। वार्ड चार में 32 काम कराए जाएंगे। वार्ड पांच में 18 विकास कार्य कराने का प्रोजेक्ट बनाया है। वार्ड छह के लिए केवल दो कार्यों का प्रपोजल है। वार्ड सात के लिए केवल एक काम ही तय किया गया है। सीनियर डिप्टी मेयर के वार्ड 8 के लिए निगम अधिकारियों ने 32 कामों का एस्टीमेट बनाया है।
विज्ञापन


वार्ड 9 के लिए निगम की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं है। वार्ड दस के लिए 33 कार्यों की सूची बनाई गई है। वार्ड 11 के लिए कोई काम का प्रस्ताव नहीं। वार्ड 12 के लिए दस कार्य कराने की योजना है। वार्ड 13 के लिए केवल दो कामों का प्रोजेक्ट बनाया है। वार्ड 14 के लिए निगम अधिकारियों ने 12 कार्य प्रपोजल में डाले गए हैं। वार्ड 15 में सात काम कराने के लिए एस्टीमेट बनाया गया है। वार्ड 16 के लिए एक भी एस्टीमेट नहीं है। वार्ड 17 के लिए 5 काम कराए जाएंगे। वार्ड 18 के लिए केवल तथा वार्ड 19 के लिए एक काम का प्रपोजल है। वार्ड 20 के लिए 8 काम मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइट, डिवाइडर के लिए पांच करोड़
नगर निगम अधिकारियों ने पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाया है। इसमें तुलसी चौक से लेकर बरवाला चौक, तुलसी चौक से फव्वारा चौक, फव्वारा चौक से राजगढ़ रोड पर आजाद नगर एरिया तक स्ट्रीट लाइट लगेंगी। डिवाइडर की मेंटेनेंस का काम कराने के साथ नई मेटल ग्रिल भी लगाई जाएंगी।


निगम एरिया के लगभग सभी वार्ड के लिए हमने एस्टीमेट तैयार किए हैं। निगम को सरकार की ओर से बजट मिलते ही टेंडर लगा दिए जाएंगे। विकास कार्यों के प्रोजेक्ट उनकी प्राथमिकता के अनुसार बनाए गए हैं। करीब 280 काम लिस्ट में डाले गए हैं।
- रामजीलाल, एक्सईन, नगर निगम हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed