{"_id":"645be207bc6476b90d01dee9","slug":"municipal-corporation-will-buy-italy-made-road-sweeping-machine-hisar-news-c-21-hsr1005-129842-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: इटली निर्मित रोड स्वीपिंग मशीन खरीदेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: इटली निर्मित रोड स्वीपिंग मशीन खरीदेगा नगर निगम
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम प्रशासन जल्द ही इटली निर्मित रोड स्वीपिंग मशीन खरीद रहा है। निगम प्रशासन ने मशीन खरीदने का ऑर्डर भी दे दिया है। इस मशीन की लागत 91 लाख रुपये है। जल्द ही निगम को यह मशीन उपलब्ध हो जाएगी।
बता दें कि 2 साल पहले मुख्यालय की तरफ से नगर निगम को एक रोड स्वीपिंग मशीन दी गई थी। इस मशीन के लिए निगम प्रशासन हर माह एजेंसी को 4.70 लाख रुपये का भुगतान कर रहा है। टेंडर की शर्त के अनुसार इस मशीन को प्रतिदिन 30 किलोमीटर चलाना जरूरी है।
4 से 5 फुट है मशीन की चौड़ाई
इस मशीन की चौड़ाई 4 से 5 फुट है। इस कारण यह मशीन तंग गलियों में भी जा सकेगी। इस मशीन के आगे दो बड़े ब्रश लगे होंगे और इनके बीच में एक वैक्यूम लगा होगा, जिसकी मदद से यह सड़क पर गिरे कचरे व मिट्टी को उठा लेगी। इन ब्रश को एक माह बाद बदलना पड़ेगा। अगर मशीन में कोई खराबी आती है तो कंपनी के कर्मचारी यहां आकर उस खराबी को दूर करेंगे।
विज्ञापन
वैक्यूम आधारित कचरा एकत्रित मशीन खरीदने की भी योजना
इसके अलाव निगम प्रशासन एक वैक्यूम आधारित कचरा एकत्रित मशीन खरीदने की भी योजना बना रहा है। इस मशीन की खासियत यह है कि इसमें सिर्फ एक कर्मचारी ही काफी कम समय में डंपिंग प्वाइंट से कचरे का उठान का कार्य कर सकता है। अगर यही काम कर्मचारी करते हैं कि तो इस कार्य के लिए कई कर्मचारियों की जरूरत होगी और समय भी ज्यादा लगेगा।
नगर निगम को गिफ्ट में मिली रोड स्वीपिंग मशीन बनी कबाड़
उधर पूर्व राज्य सभा सदस्य डॉ. सुभाष चंद्रा की तरफ से नगर निगम को रोड स्वीपिंग मशीन गिफ्ट में दी गई थी। मगर उचित रखरखाव न होने के कारण यह मशीन कबाड़ बन गई है। फिलहाल यह मशीन नगर निगम कार्यालय में ही खड़ी है।
वर्जन
मशीन को लेकर ऑर्डर दे दिया है। जल्द ही मशीन आ जाएगी। इस मशीन से सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा।
प्रदीप दहिया, निगमायुक्त