{"_id":"61ed99bf0354c73d7052c40c","slug":"municipal-corporation-will-build-biogas-plant-for-disposal-of-animal-dung-animal-owners-will-be-charged-hisar-news-hsr6227080116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं के गोबर के निस्तारण के लिए नगर निगम बनाएगा बायोगैस प्लांट, पशु मालिकों से वसूला जाएगा चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं के गोबर के निस्तारण के लिए नगर निगम बनाएगा बायोगैस प्लांट, पशु मालिकों से वसूला जाएगा चार्ज
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम शहर में पशुओं के गोबर के निस्तारण के लिए बायोगैस प्लांट बनाएगा। इस प्लांट की एवज में पशु मालिकों से शुल्क भी वसूला जाएगा। गोबर प्रबंधन नीति के तहत निगम प्रशासन यह व्यवस्था लागू करेगा। उधर शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने निगम प्रशासन से इस बारे में जानकारी भी मांगी है।
गोबर प्रबंधन नीति के तहत पशु मालिकों को खुद को पंजीकृत करवाना होगा। साथ ही गोबर के निस्तारण के लिए परिसर में बायोगैस प्लांट या खाद बनाने की व्यवस्था करनी होगी। यदि पशु पालक यह करने में असक्षम हैं तो उस स्थिति में नगर निगम प्रशासन को इसके लिए व्यवस्था करनी होगी। इसके तहत उसे एक साझा बायोगैस प्लांट व कंपोस्ट साइट का प्रबंध करना होगा। इसकी एवज में निगम प्रशासन पशुपालकों से एक निर्धारित शुल्क वसूल कर सकेगा।
----------------------
यह मांगी है जानकारी
शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने निगम प्रशासन से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। इसके तहत नगर निगम दायरे में आने वाली पंजीकृत पशु डेयरियों की संख्या, प्रतिदिन गोबर को उठाने व उसके निस्तारण की प्रक्रिया विभाग को उपलब्ध करवाई जानी है।
विज्ञापन
----------------
चार बार पत्र मिलने के बाद नहीं भेजी जानकारी
विभाग की तरफ से निगम प्रशासन को चार बार पत्र लिखा जा चुका है। बावजूद इसके निगम प्रशासन ने विभाग को इस बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई है। विभाग की तरफ से निगम प्रशासन को पहली बार जुलाई 2020 में पत्र लिखा गया था। इसके बाद 15 जनवरी 2021, 21 जनवरी 2021, 10 नवंबर 2021 व अब 14 जनवरी 2022 को पत्र लिखा गया है।
------------------
वर्जन
विभाग की तरफ से इस बारे में पत्र मिला है। विभाग ने जो जानकारी मांगी थी, उस हिसाब से रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजी जा चुकी है।
सुभाष सैनी, सीएसआई, नगर निगम