फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal Corporation organizes camp for self verification of property ID in Hisar, people arriving in small n

Hisar: प्रॉपर्टी आईडी के स्वयं सत्यापन के लिए नगर निगम ने लगाया शिविर, कम संख्या में पहुंच रहे लोग

Tue, 09 Apr 2024 03:02 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 09 Apr 2024 03:02 PM IST
सार

शिविर में आने वाले लोगों की प्रॉपर्टी आईडी का स्वयं सत्यापन किया जा रहा है। अगर किसी के रिकॉर्ड में कोई त्रुटि है तो उसके लिए ऑनलाइन ऑब्जेक्शन भी लगाए जा रहे हैं। बता दें कि जिले की सभी निकायों में कुल 243415 प्रॉपर्टी है जिनमें से अभी तक 36235 प्रॉपर्टी आईडी का स्वयं सत्यापन किया जा चुका है।

विज्ञापन
Municipal Corporation organizes camp for self verification of property ID in Hisar, people arriving in small n
हिसार के नगर निगम में लगा शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के नगर निगम की तरफ से मंगलवार को सेक्टर 13 समुदायिक केंद्र में प्रॉपर्टी आईडी के स्वयं सत्यापन के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि शिविर में कम संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। शिविर शाम 4 बजे तक चलेगा।  बता दें कि यूएलबी मुख्यालय की तरफ से नगर निगम को 30% प्रॉपर्टी आईडी के सत्यापन का लक्ष्य दिया गया है जो उसे 30 अप्रैल तक पूरा करना है। इस लक्ष्य को लेकर पूरा करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इससे पहले एक शिविर सेक्टर 14 में लगाया गया था।

विज्ञापन


रिकॉर्ड में त्रुटि होने पर लगाए जा रहे हैं ऑनलाइन ऑब्जेक्शन
शिविर में आने वाले लोगों की प्रॉपर्टी आईडी का स्वयं सत्यापन किया जा रहा है। अगर किसी के रिकॉर्ड में कोई त्रुटि है तो उसके लिए ऑनलाइन ऑब्जेक्शन भी लगाए जा रहे हैं। बता दें कि जिले की सभी निकायों में कुल 243415 प्रॉपर्टी है जिनमें से अभी तक 36235 प्रॉपर्टी आईडी का स्वयं सत्यापन किया जा चुका है। निगम अधिकारियों की माने तो स्वयं सत्यापन के बाद शहर वासियों की प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड एकदम सुरक्षित हो जाएगा और उससे कोई छेड़छाड़ भी नहीं कर सकेगा। इसके बाद अगर उसकी प्रॉपर्टी के रिकॉर्ड में कोई बदलाव किया जाता है तो वह बिना ओटीपी के नहीं किया जा सकता जो की प्रॉपर्टी मलिक के पास आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed