फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal Corporation issues 18 challans for violating cleanliness rules

Hisar News: स्वच्छता के नियमों का उल्लंघन करने पर नगर निगम ने किए 18 चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation issues 18 challans for violating cleanliness rules
हिसार। नगर निगम ने स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को कार्रवाई करते हुए 18 लोगों के चालान किए और 4900 रुपये जुर्माना वसूला। निगम की टीम ने पुरानी सब्जी मंडी, ठंडी सड़क, मिलगेट, कमला नगर और कबीर चौक क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान 13 दुकानदारों पर स्वच्छता मानकों का पालन न करने पर जुर्माना लगाया गया। टीम ने 7 चालान डस्टबिन का उपयोग न करने पर, 10 चालान खुले में कचरा फैलाने पर और एक चालान खुले में मलबा डालने पर किया। इधर, निगमायुक्त नीरज ने अधिकारियों के साथ वार्ड 14 में महात्मा गांधी अस्पताल के नजदीक और क्रांतिमान पार्क स्थित एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में आने वाले कचरे और उसके निपटान की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी ली। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed