फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal corporation employee beaten up

Hisar News: घर में घुसकर नगर निगम कर्मचारी से की मारपीट

Sun, 12 Jan 2025 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 12 Jan 2025 04:50 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation employee beaten up
हिसार। शहर के क्रांति नगर निवासी और नगर निगम कर्मी गुरमीत के साथ कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। इतना ही नहीं मारपीट करने वालों ने घर में तोड़फोड़ भी की। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद समेत सात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में गुरमीत बताया कि वह नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। वीरवार रात करीब 11 बजे अपने घर पर सो रहा था। अचानक शोर की आवाज सुनाई दी तो आंख खुल गई। उसके बाद गली से आवाज सुनाई दी कि प्रिंस घर से बाहर निकल। उस समय मेरा बेटा प्रिंस घर पर नहीं था। जब दरवाजा खोला तो कर्ण और अर्जुन अपने 4-5 साथियों के साथ खड़े थे। उन्होंने प्रिंस के बारे में पूछा तो मैंने बताया कि बेटा घर पर नहीं है। यह बात सुनकर सभी घर के अंदर घुस गए और मेरे साथ मारपीट करने लगे। जब उनका विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए घर के अंदर रखा हुआ सामान तोड़ने लगे। हमला करने वालों ने घर के अंदर रखी एलसीडी, अलमारी, कपड़े धोने की मशीन, अलमारी, फ्रिज और अन्य सामान तोड़ दिया। उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed