फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MSMEs in C and D category blocks of 12 districts will get electricity at Rs 2 per unit in Haryana

Haryana: 12 जिलों में C-D श्रेणी ब्लॉक में MSME को 2 रुपये प्रति यूनिट बिजली मिलेगी, DHBVN ने जारी किए निर्देश

Tue, 13 Jan 2026 08:51 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 13 Jan 2026 08:51 AM IST
सार

हरियाणा में एमएसएमई को सस्ती बिजली का प्रावधान किया गया था। निगम ने स्पष्ट किया कि उद्यम पंजीकरण प्रमाण पत्र को आधिकारिक पहचान दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया जाएगा।

विज्ञापन
MSMEs in C and D category blocks of 12 districts will get electricity at Rs 2 per unit in Haryana
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम - फोटो : संवाद

विस्तार

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने ''सी'' और ''डी'' श्रेणी ब्लॉक में स्थित औद्योगिक इकाइयों को पावर टैरिफ सब्सिडी योजना के तहत 2 रुपये प्रति यूनिट बिजली देने के निर्देश जारी किए हैं। यह योजना निगम के अधीन प्रदेश के 12 जिलों में एमएसएमई के लिए लागू होगी।

विज्ञापन


डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने 7 जनवरी को जारी पत्र में बताया है कि ''डी'' श्रेणी ब्लॉक में 40 किलोवाट और ''सी'' श्रेणी ब्लॉक में 30 किलोवाट तक की कनेक्टेड लोड सीमा वाली इकाइयों को सस्ती बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन


यह कदम हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति (एचईईपी) -2020 के तहत उठाया गया है जिसमें एमएसएमई को सस्ती बिजली का प्रावधान किया गया था। निगम ने स्पष्ट किया कि उद्यम पंजीकरण प्रमाण पत्र को आधिकारिक पहचान दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया जाएगा। अपात्र इकाइयों को सब्सिडी मिलने पर अनुदान राशि की वसूली कर एमएसएमई विभाग को जमा कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed