फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MSc Psychology in Government College Hisar, PGDCA in Nalwa College and B.Com course in Uklana

गवर्नमेंट कॉलेज हिसार में एमएससी साइकोलॉजी, नलवा कॉलेज में पीजीडीसीए व उकलाना में बीकॉम कोर्स शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
MSc Psychology in Government College Hisar, PGDCA in Nalwa College and B.Com course in Uklana
राजकीय महाविद्यालय हिसार। - फोटो : Hisar
हिसार। महाविद्यालयों में दाखिले लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने जिले के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में कुछ नए कोर्स शुुरू किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा राजगढ़ रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय हिसार में नए कोर्स शुरू हुए हैं व सीटें भी बढ़ई गई हैं। वहीं हांसी के गवर्नमेंट कॉलेज में भी नए कोर्स शुरू हुए हैं। सत्र-2022-23 से ही इन नए कोर्स में दाखिले किए जाएंगे। गौरतलब है कि 1 अगस्त से महाविद्यालयों में दाखिले के आवेदन जमा होने शुरू होंगे। इस बार परिवार पहचान पत्र अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने जिले के कॉलेजों में नए कोर्स शुरू करने के साथ-साथ कुछ कोर्स बंद भी किए हैं। हिसार राजगढ़ रोड स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में एमएससी साइकोलॉजी, एमएससी कंप्यूटर साइंस व पीजी डिप्लोमा इन रिमोट सेंसरिंग (आरएस) व जियोग्राफीकल इंफोर्मेटिव सिस्टम (जीआईएस) तीन नए कोर्स शुरू किए हैं। वहीं आदमपुर गवर्नमेंट कॉलेज में बीए हिंदी ऑनर्स व पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड कॅरिअर काउंसिलिंग का नया कोर्स शुरू किया है। वहीं गवर्नमेंट कॉलेज बालसमंद से कॉमर्स कोर्स को बंद किया है और इसी कॉलेज में बीए में मैथ विषय में 80 सीटों को बढ़ाया है।
विज्ञापन

इन कॉलेजों में ये नए कोर्स हुए हैं शुरू
गवर्नमेंट कॉलेज आदमपुर
कोर्स सीट
बीए ऑनर्स हिंदी 40
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन गाइडेंस काउंसिलिंग 20
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार
कोर्स सीट
एमएसी साइकॉलोजी 50
एमएसी कम्प्यूटर साइंस 40
पीजी डिप्लोमा आरएस व जीआईएस 15
गवर्नमेंट कॉलेज नलवा
कोर्स सीट
पीजीडीसीए 40
गवर्नमेंट कॉलेज बालसमंद
कोर्स सीट
यूजी में गणित विषय 60
गवर्नमेंट कॉलेज खेड़ी चोपटा
कोर्स सीट
कम्प्यूटर साइंस इलेक्टिव विषय इन बीए एक यूनिट
लोक प्रशासन विषय इलेक्टिव विषय इन बीए एक यूनिट
गवर्नमेंट कॉलेज उकलाना
कोर्स सीट
बीकॉम 40
गवर्नमेंट कॉलेज सिवानी
कोर्स सीट
एमकॉम 30
इस कॉलेज में बढ़ी इतनी सीटें
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार में एमए संस्कृत की 25 सीटें बढ़ाई हैं, कम्प्यूटर साइंस सबजेक्ट इन बीएससी नॉन मेडिकल की 80 सीटें बढ़ाई हैं। वहीं बीएससी मेडिकल विद बायॉटेक्नालॉजी की भी 40 सीटों की बढ़ोतरी की है। राजकीय महिला महाविद्यालय उगालन में बीए की 80 सीटें बढ़ाई हैं। गवर्नमेंट कॉलेज आदमपुर एमएससी जियोग्राफी की 10 सीटें बढ़ाई हैं अब टोटल 50 सीटे हो गई हैं। एमए हिंदी की 10 सीटें बढ़ाई हैं। बीए जियोग्राफी की 10 सीटें बढ़ी हैं जो टोटल 50 हो गई हैं। वहीं बीए में 80 सीटों की यूनिट शुरू हुई है। राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार में बीए में 80 सीटें बढ़ी हैं। गवर्नमेंट कॉलेज नारनौंद में भी बीए की 80 सीटें बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कॉलेज में इतनी हैं सीटें
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार
बीए 740
बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र 55
बीए ऑनर्स अंग्रेजी 55
बीए ऑनर्स जियोग्राफी 40
बीकॉम 240
बीकॉम ऑनर्स 40
बीएससी नॉन मेडिकल 450
बीएससी मेडिकल 200
डीएन कॉलेज में यूजी कोर्स की सीटें
बीए 800
बीए ऑनर्स इंग्लिश 30
बीएससी नॉन मेडिकल 240
बीएससी इलेक्ट्रोनिक्स 100
बीएससी मेडिकल 160
बीएससी कंप्यूटर साइंस 60
बीएससी बायोटेक 60
बैचलर इन मॉस कम्यूनिकेशन 60
बीसीए 60
बीबीए 60
बीकॉम 340
राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार
बीए 400
बीए ऑनर्स जियोग्राफी 40
बीकॉम 240
बीएससी नॉन मेडिकल 160
बीएससी मेडिकल 40
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हांसी
बीए 400
बीसीए 60
बीकॉम 160
बीएससी नॉन मेडिकल 120
बीएससी मैथ ऑनर्स 20
सीआरएम जाट कॉलेज हिसार
बीए एडिड 960
बीकॉम एडिड 180
बीकॉम सेल्फ 160
बीसीए 100
बीएससी मेडिकल 80
बीएससी मेडिकल सेल्फ फाइनेंस 80
बीएससी एडिड पीसीएम 150
बीएससी एडिड कंप्यूटर साइंस 110
बीएससी कंप्यूटर जियोग्राफी 80
बीएससी सेल्फ फाइनेंस इलेक्ट्रॉनिक्स 40
गवर्नमेंट कॉलेज नलवा
बीए 320
बीएससी नॉन मेडिकल 40
बीकॉम 80
पीजीडीसीए 40
कॉलेज एडमिशन की प्रोसेस 1 अगस्त से शुरू हो जाएगी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने इस सेशन से गवर्नमेंट कॉलेजों में कुछ नए कोर्स शुरू किए हैं वहीं कुछ कोर्स की सीटें भी बढ़ाई है। विद्यार्थियों से मेरा कहना है कि वे ध्यानपूर्वक फार्म अप्लाई करें। किसी प्रकार की कोई गलती न करें।
डॉ. दीपमाला, प्राचार्य, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed