{"_id":"572e48274f1c1bfc765cd543","slug":"mp-dushyant-in-rajguru-market-hindi-news-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगुरु मार्केट पहुंचे सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगुरु मार्केट पहुंचे सांसद
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 08 May 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
राजगुरु मार्केट पहुंचे सांसद
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी मामले में सांसद दुष्यंत चौटाला शनिवार को व्यापारियों से मिलने के लिए राजगुरु मार्केट पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में रविवार को खुद आईजी से बात करेंगे। इस मामले में कहां लापरवाही बरती जा रही है, इसकी अपडेट भी लेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया है कि 15 तारीख से पहले मार्केट के व्यापारियों को जरूर कोई न कोई पॉजिटिव रिस्पोंस जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
उधर, राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन 15 मई को बंद के एलान के चलते पूरे शहर की 72 एसोसिएशन और सामाजिक संस्थाओं को संदेश भेज चुकी है। उन्होंने बंद के एलान के साथ पंजाबी धर्मशाला में मीटिंग के लिए संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि है चोरों को पुलिस नहीं पकड़ पा रही। जिसके कारण व्यापारियों में रोष है। शुक्रवार को एक दिन का बाजार बंद था।
विज्ञापन
अब 15 मई को पूरा शहर बंद होगा। सांसद दुष्यंत चौटाला के सामने भी व्यापारियों ने कहा कि हम हिसार को हांसी नहीं बनने देंगे। चोरी होना तो यहां आम बात है, यहां अन्य तरह मर्डर, लूट, अपहरण जैसे अपराध बढ़ गए हैं। पुलिस केवल चालान काटने के अलावा कोई काम ही नहीं कर पा रही।
विज्ञापन
सांसद से की निधि कोष से बजट देने की मांग
राजगुुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजय गिरधर ने बताया कि सांसद मार्केट में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सांसद के समक्ष वेलफेयर ने कुछ बजट की मांग रखी है। मार्केट में 40 साल पुरानी सीवरेज लाइन बिछी है, उसके स्थान पर बड़ी लाइन डलवाने की मांग, मार्केट में सीसीटीवी लगवाने की मांग, राजगुरु मार्केट प्रतिमा के पास से बड़े बिजली की तीनों ट्रांसफॉर्मर 10 फीट ऊंची स्लैब डालकर उन पर शिफ्ट करवाने, पार्किंग व्यवस्था के लिए पीली पट्टी लगवाने, मार्केट के बीचों बीच लगे बिजली के पोल हटवाने की मांग रखी गई है।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर प्रधान सदानंद कामरा, महासचिव सुरेंद्र बजाज, वरिष्ठ उपप्रधान राजेश जैन, सह सचिव राकेश छाबड़ा, ऑडिटर रवि महता, प्रेस सचिव टीनू आहूजा, महेश चौधरी, राजेंद्र गक्खड़ सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य और अन्य मार्केट के व्यापारी मौजूद थे।