{"_id":"577967f14f1c1b6f0c7f9b24","slug":"mp-dushyant-chautala-mp-dushyant-chautala-in-hisar-prakash-singh-aayog-report-court-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्यंत बोले, सरकार और प्रकाश सिंह आयोग ने नहीं भेजा माफीनामा, जाएंगे कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्यंत बोले, सरकार और प्रकाश सिंह आयोग ने नहीं भेजा माफीनामा, जाएंगे कोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Mon, 04 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
सांसद दुष्यंत
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट खुलते ही सरकार और प्रकाश आयोग के खिलाफ कार्रवाई की याचिका दायर की जाएगी। उक्त शब्द सांसद दुष्यंत चौटाला ने गांव खरबला में लोगों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह आयोग की रिपोर्ट में उनका नाम बेवजह घसीटकर उन्हें बदनाम करने की सरकार ने साजिश रची।
विज्ञापन
सरकार और आयोग ने अब तक उनके पास माफीनामा भी नहीं भेजा। इससे वे काफी आहत हैं और चार जुलाई को कोर्ट खुलते ही प्रकाश सिंह आयोग और सरकार के खिलाफ कोर्ट में याचिका डालकर मानहानि का केस दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने पेंशन नियमों में बदलाव नहीं किया तो इनेलो पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर हलका प्रधान सतबीर सिसाय, राजेंद्र लितानी, बिजेंद्र लोहान, अनिल दूहन, पार्षद जस्सी पेटवाड़, शमशेर लोहान, नपा चेयरमैन शमशेर सैनी, पार्षद रामकुमार भट्ट, पार्षद संदीप लोहान, विकास लोहान, राजेश उर्फ बिल्लू, सुनील दलाल इत्यादि मौजूद थे।
विज्ञापन