फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MP Dushyant Chautala, MP Dushyant Chautala in Hisar, granted 3.5 lac rupees, Hisar

लोगों ने फेसबुक पर बताई समस्या, सांसद ने मौके पर पहुंचकर दिए साढे़ तीन लाख

Sun, 24 Jul 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 24 Jul 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
MP Dushyant Chautala, MP Dushyant Chautala in Hisar, granted 3.5 lac rupees, Hisar
सांसद दुष्यंत चौटाला - फोटो : bureau

मॉडल टाउन एक्सटेंशन के लोगों ने कुछ समय पर पहले फेसबुक के माध्यम से सांसद दुष्यंत चौटाला को इलाके की समस्याएं बताई थीं, जिस पर शनिवार को सांसद न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन क्षेत्र में पहुंचे। समस्याओं के समाधान के लिए साढ़े तीन लाख रुपये देने का एलान किया।

विज्ञापन


सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्हें फेसबुक के माध्यम से पता चला था कि न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन के लोगों के लिए स्वच्छ  पानी उपलब्ध नहीं है। यहां की सड़कों की हालत खस्ता है। सांसद का कहना है कि उन्हें यह भी नहीं पता था कि इस इलाके में चौ. देवीलाल पार्क है।
विज्ञापन


यहां लोगों के बैठने के लिए बैंच तक नहीं हैं। सांसद का कहना है कि इस क्षेत्र में स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित करवाना और टूटी-फूटी सड़कों की समस्या तक हल करवाना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घरों से ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार हटाने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों से बातचीत करेंगे।

कॉलोनीवासियों ने सांसद दुष्यंत का स्वागत किया। सांसद ने पार्क में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, प्रह्लाद सिंह सैनी, युवा जिला प्रधान अमित बूरा, एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, अमित ग्रोवर, ओमप्रकाश कुंडू, रघबीर बूरा, आशीष कुंडू, अमन मोर, रवि टाइगर, दर्शना लाठर, कृष्ण भाटी, रणबीर फौजी, ओमप्रकाश सिहाग, ओमप्रकाश तनेजा, पूर्व पार्षद ईश्वर पूनिया, पंकज नारंग, योगेश गौतम, मास्टर भीम सिंह, हवा सिंह ढाका, शगुन भारद्वाज, संतरी देवी, सावित्री देवी, बिमला देवी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed