फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MP Brijendra Singh's condition improves, is admitted in Max Hospital for three days

सांसद बृजेंद्र सिंह की हालत में सुधार, तीन दिन से मैक्स अस्पताल में हैं दाखिल

Mon, 13 Jul 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
MP Brijendra Singh's condition improves, is admitted in Max Hospital for three days
बृजेंद्र सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : Hisar
कोरोना की चपेट में आने के बाद से अब सांसद बृजेंद्र सिंह की हालत में सुधार आया है। बुखार न उतरने पर तीन दिन पहले उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में दाखिल कराया गया था। सांसद के नजदीकियों के मुताबिक अब शायद उन्हें एक या दो दिन तक और अस्पताल में ही रखा जाएगा।
विज्ञापन

सांसद के पीए उदयवीर पूनिया के मुताबिक एक जुलाई को सांसद हिसार आए थे। तभी से उन्हें बुखार की शिकायत थी। इसके बाद दिल्ली आने पर उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से वह घर पर ही रहकर अपना इलाज करा रहे थे। मगर तब से लेकर उनका बुखार 101-102 डिग्री फारेनहाइट से नीचे आ रहा था। इस पर नौ जुलाई को मैक्स अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उदयवीर पूनिया ने बताया कि मेरी शनिवार शाम को ही सांसद से फोन पर बातचीत हुई है। फोन भी खुद सांसद ने ही उठाया। इससे पहले वे फोन पर बातचीत तक नहीं कर पा रहे थे। बातचीत में सांसद ने खुद बताया कि अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed