फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   moving oil tanker caught fire in Hisar, driver saved his life by jumping out

Hisar: चलते तेल के टैंकर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; कैंट के पास बड़ा हादसा होने से टला

Sun, 07 Jul 2024 03:21 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 07 Jul 2024 03:21 PM IST
सार

कैंटर चालक राकेश ने बताया कि वह शनिवार को बठिंडा से टैंकर में सड़क बनाने वाला तेल लेकर चला था। यह तेल उसे बहादुरगढ़ लेकर जाना था। शनिवार को वह कैंट के पास एक होटल में सो गया। रविवार सुबह जब वह टैंकर लेकर थोड़ी ही दूर चला कि टैंकर के कैबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

विज्ञापन
moving oil tanker caught fire in Hisar, driver saved his life by jumping out
टैंकर में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार कैंट के पास एक चलते तेल के टैंकर में आग लग गई। चालक ने टैंकर से कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि तेल तक पहुंचने से पहले ही आग को बुझा दिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन


कैंटर चालक राकेश ने बताया कि वह शनिवार को बठिंडा से टैंकर में सड़क बनाने वाला तेल लेकर चला था। यह तेल उसे बहादुरगढ़ लेकर जाना था। शनिवार को वह कैंट के पास एक होटल में सो गया। रविवार सुबह जब वह टैंकर लेकर थोड़ी ही दूर चला कि टैंकर के कैबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यह देखकर उसने तुरंत टैंकर को सड़क के किनारे लगाया और कैबिन से कूद पड़ा।
विज्ञापन


इसी बीच एक राहगीर पप्पी ने कैंटर में आग लगने की सूचना दमकल को दी। सूचना देने के 10 से 15 मिनट में दमकल की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंच गई। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले तक आग पर काबू पा लिया गया था। मगर तब तक पूरा कैबिन जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed