फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mother-in-law does untouchability, washes with hot water while working in the kitchen, recites mantra

सास करती है छुआछात, रसोई में काम करने पर गर्म पानी से धोती है, मंत्र पढ़ती है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law does untouchability, washes with hot water while working in the kitchen, recites mantra
हिसार। पीएनबी में कार्यरत महिला लिपिक ने अपनी सास पर छुआछूत फैलाने और पति पर मारपीट व बेटे के अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है। आजाद नगर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पति, सास समेत दो अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कर्ण कुंज गार्डन निवासी मीनाक्षी ने बताया वर्ष 2018 में करनाल में पीएनबी की एक शाखा में लिपिक के पद पर कार्यरत थी। इसी बैंक में करनाल निवासी चरणजीत अरोड़ा चपरासी कम दफ्तरी के पद पर कार्यरत था। दोनों ने सहमति से 23 सिंतबर 2018 को शादी कर ली। उनका एक बेटा है। पति शराब व सट्टेबाजी का आदी है। शादी के बाद से सास मुझे पसंद नहीं करती, वह छूआछूत और ऊंच-नीच की भावना से ग्रस्त है। शादी के बाद से ही वह मुझे जातिसूचक शब्द कह रही है। जब मैं घर की रसोई में काम करके निकलती हूं तो वह गर्म पानी से रसोई को धोती है और मंत्र पढ़ती है। आरोप है कि पति और सास ने खाली चेक पर हस्ताक्षर लेकर बैंक में जमा करवा दिया, इस दौरान चेक बाउंस होने पर मेरे ऊपर केस दर्ज करवा दिया। इससे परेशान होकर मैंने अपना तबादला करवा लिया और मायके आई। आरोप है कि 12 अप्रैल को पति दो अन्य लोगों के साथ आया और मेरे पिता से मारपीट कर बेटे के अपहरण का प्रयास किया। आजाद नगर थाना प्रभारी एसआई सदानंद ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति, सास और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed