फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mother-in-law called her on the pretext of worship, husband bit her with his teeth and tried to strangle her

Hisar News: सास ने पूजा के बहाने बुलाया, पति ने दांतों से काटा, गला घोंटने का किया प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law called her on the pretext of worship, husband bit her with his teeth and tried to strangle her
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौंद। क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला को पूजा के बहाने खेत में बुलाकर महिला के पति, सास और ससुर ने मिलकर उसकी पिटाई की। पति ने उसको दांतों से काटा और गला घोंटने की कोशिश की। वहीं महिला की बेटी को भी नहीं बख्शा गया। सास ने उसे बालों से पकड़कर खेत में घसीटा। घायल अवस्था में महिला स्वीटी किसी तरह बेटी के साथ वहां से जान बचाकर भागी और पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया। फिलहाल वह नागरिक अस्पताल हिसार में भर्ती है और इलाज करवा रही है।
पीड़िता स्वीटी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2002 में नारनौंद के गांव भैणी अमीपुर में हुई थी। शादी के बाद से ही पति शराब पीकर मारपीट करता था। 2020 में भी बुरी तरह पिटाई के बाद उसने पुलिस में शिकायत की थी, जिस पर केस दर्ज हुआ था। तभी से वह तीन बच्चों के साथ मायके रह रही है और कोर्ट में गुजारा भत्ते का केस भी चल रहा है। रविवार को उसकी सास ने फोन कर पूजा के लिए खेत में ज्योत लगाने के लिए बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो खेत में ही बने मकान में पति, सास और ससुर ने मिलकर हमला कर दिया। ससुर डंडा लेकर आया और मारने लगा, सास ने बेटी को बालों से पकड़ा और थप्पड़ मारे, जबकि पति ने पूरे शरीर को दांतों से काटना शुरू कर दिया और गला घोंटने की भी कोशिश की।
विज्ञापन

स्वीटी ने बताया कि वह चीखती रही, मगर किसी ने नहीं सुना। जैसे-तैसे उसने चुन्नी छुड़ाई और बेटी के साथ भागकर डायल 112 पर फोन किया। इसके बाद मायके वालों को घटना की सूचना दी। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस पहले भी कार्रवाई नहीं कर रही थी और अब भी टालमटोल कर रही है। वहीं, नारनौंद थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed