{"_id":"63a69c475c48992879657405","slug":"mortal-remains-of-army-jawan-somveer-reach-agroha-today-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: सिक्किम हादसे में गई अग्रोहा के जवान सोमवीर की जान, आज पहुंचेगा पार्थिव शरीर, परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: सिक्किम हादसे में गई अग्रोहा के जवान सोमवीर की जान, आज पहुंचेगा पार्थिव शरीर, परिवार में पसरा मातम
Sat, 24 Dec 2022 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:59 AM IST
सार
सोमवीर 26 जून 2015 को सेना में भर्ती हुए थे। वह काफी मेहनती थे और उनमें देश सेवा के लिए मर मिटने का सेना के प्रति अलग सा जज्बा था। बलिदानी सोमवीर 113 इंजीनियर रेजीमेंट में लांस नायक के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
शहीद जवान सोमवीर।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिक्किम में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हिसार के अग्रोहा निवासी सेना के जवान सोमवीर का पार्थिव शरीर शनिवार शाम तक अग्रोहा पहुंचेगा। सोमवीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सिक्किम के जेमा इलाके में शुक्रवार को सेना का ट्रक गहरी खाई में गिर गया था। ट्रक में सवार जिला हिसार के गांव सिंदोल निवासी 28 वर्षीय सोमवीर सहित 16 की जान चली गई थी। सूचना मिलते ही गांव व परिवार में मातम छा गया।
सोमवीर 26 जून 2015 को सेना में भर्ती हुए थे। वह काफी मेहनती थे और उनमें देश सेवा के लिए मर मिटने का सेना के प्रति अलग सा जज्बा था। बलिदानी सोमवीर 113 इंजीनियर रेजीमेंट में लांस नायक के पद पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद सोमवीर का पार्थिव शरीर गांव में आने की संभावना है।
विज्ञापन
तीन साल की बेटी व एक साल का बेटा
सोमवीर के परिवार में उनके पिता रामकिशन, माता शारदा, छोटा भाई फौजी सुरेंद्र और एक बहन सुशीला है। सोमवीर की शादी करीब छह साल पहले निशा से हुई थी। दोनों की तीन वर्षीय बेटी सौम्या और एक वर्षीय बेटा शिवांश है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन