फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   More than 170 roadways buses will be sent to Panipat for the Prime Minister's program

Hisar News: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पानीपत भेजी जाएंगी 170 से ज्यादा रोडवेज बसें, यात्रियों को झेलनी होगी परेशानी

Sun, 08 Dec 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 08 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
More than 170 roadways buses will be sent to Panipat for the Prime Minister's program
हिसार में बसें ले जाने की जानकारी देते रोडवेज नेता।
हिसार। पानीपत में 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले कार्यक्रम में रोडवेज की 170 से ज्यादा बसें भेजी जाएंगी। इन बसों को रविवार से भेजना शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को बसों को लेकर परेशानी झेलनी होगी।
विज्ञापन

हिसार के अलावा विभिन्न गांवों से भी बसें रवाना की जाएंगी। रोडवेज अधिकारियों की मानें तो 10 बसों में एलआईसी के कर्मचारी जाएंगे। वहीं, हिसार से करनाल के लिए 70 बसें भेजी जाएंगी। 53 बसें विभिन्न गांवों से रवाना होंगी। 40 बसें हिसार से पानीपत के लिए भेजी जाएंगी। हिसार और हांसी सब डिपो में 256 बसें हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए रोडवेज बसें ले जाना उचित नहीं : साझा मोर्चा
हिसार। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पानीपत में होने वाले कार्यक्रम में रोडवेज बसें ले जाए जाने पर आपत्ति जताई है। संगठन ने कहा है कि इससे यात्रियों को परेशानी होगी, जो उचित नहीं है। सांझा मोर्चा के वरिष्ठ नेता राजबीर दूहन व अजय दूहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को पानीपत में होने वाले कार्यक्रम के लिए प्रदेश भर के रोडवेज डिपुओं से बसें मांगी गई हैं। हिसार डिपो की बात की जाए तो अधिकतर बसें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए मांग ली गई है। उनका कहना है कि सरकारी बसों का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए नहीं किया जाना चाहिए और वो भी तब जब यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती हो। रोडवेज नेताओं ने यात्रियों से भी अनुरोध किया कि वे सोमवार को संभलकर यात्रा करें और अपने वाहनों का प्रबंध करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed