फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   More than 15,000 children were enrolled in schools

Hisar News: शिक्षा की जगाई अलख, 15,000 से ज्यादा बच्चों का करवाया स्कूलों में दाखिला

Thu, 03 Oct 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 03 Oct 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
More than 15,000 children were enrolled in schools
हिसार के जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाती अनु चिनिया।
हिसार। हिसार बस स्टैंड पर बच्चों को भीख मांगते देखा तो मन उदास हो गया और दिल में उनके लिए कुछ करने का विचार आया कि कैसे उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। ऐसे बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने के लिए 2013 में भीख नहीं किताब दो नाम से संस्था बनाई और बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इसके लिए झुग्गी-झोपड़ी में जाकर ऐसे बच्चों को चयन किया और उनके माता-पिता को समझाकर उनका दाखिला स्कूलों में करवाया। ये कहना है भीख नहीं किताब दो संस्था की संचालिका और दुर्जनपुर निवासी अनु चिनिया का। अनु ने बताया कि उनकी संस्था हिसार के अलावा, पंचकूला, फरीदाबाद, कैथल, सिरसा सहित प्रदेश के कई जिलों में काम कर रही है और भीख मांगने वाले बच्चों का स्कूलों में दाखिला करवा रही है। अभी तक संस्था 15,000 से ज्यादा बच्चों का दाखिला करवा चुकी है। वहीं हिसार जिले में 3,500 बच्चों का पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के रहने के लिए बनवाया छात्रावास

तलवंडी राणा में भीख नहीं किताब दो संस्था का नया छात्रावास स्वाभिमान छात्रावास बनकर तैयार हो गया है और इसमें 25 विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था की गई है। इससे पहले ये विद्यार्थी गांव की धर्मशाला में रहते थे वहीं पर इनको पढ़ाई करवाई जाती है। मौजूदा समय में 53 विद्यार्थी यहां पर रह कर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेलों में भी आगे आने लगे विद्यार्थी

संस्था की संचालिका अनु ने बताया कि 22 होनहार बच्चों का दाखिला उन्होंने समाजसेवियों की मदद से धांसू के लक्ष्य पब्लिक स्कूल में करवाया है। इसके अलावा हाल ही में नियाणा गांव में हुए खेलों में दो विद्यार्थियों ने मेडल जीते हैं।



झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर महिलाओं को कर रहे जागरूक

अनु ने बताया कि उन्होंने पिछले साल महिला दिवस के मौके पर सेक्टरों में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली व फुटपाथ पर रहने वाली महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य के लिए भी जागरूक किया और सेनेटरी पेड भी बांटे हैं। इसके अलावा उनके बच्चों को स्कूल में भेजने के लिए भी मनाया और उनको स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी।



15,000 से ज्यादा बच्चों का करवा चुके दाखिला

भीख नहीं किताब दो संस्था ने पूरे प्रदेश में अब तक 15,000 से ज्यादा बच्चों को दाखिला स्कूलों में करवाया है। ये ऐसे बच्चे थे जो सड़कों के किनारे भीख मांगते थे या किसी कारण से स्कूल नहीं जाते थे। इसमें से 1,500 ऐसे बच्चे थे जिन्हें पहली क्लास से ही स्कूलों में भेजा गया था। संस्था की होनहार दो छात्राएं जाट कॉलेज में पढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed