फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon turf line slipped in the south, rain was absent, humidity disturbed

Haryana Weather: दक्षिण में खिसकी मानसून की टर्फ रेखा, बारिश नदारद, उमस ने किया परेशान

Tue, 09 Aug 2022 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 02:54 AM IST
सार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक सोमवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ और शुष्क बना रहा, जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

विज्ञापन
Monsoon turf line slipped in the south, rain was absent, humidity disturbed
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मानसून की टर्फ रेखा एक बार से दक्षिण की तरफ खिसक गई है। इससे हरियाणा में मानूसन की गतिविधियां नदारद हो गई हैं। बारिश न होने से लोग उमस व पसीने वाली गर्मी से परेशान हैं। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार जल्द ही एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों सक्रिय होगा, जिसके असर से पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण बनने से 11 व 12 अगस्त को हरियाणा के उत्तरी जिलों के साथ शेष हरियाणा में भी बिखराव वाली बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक सोमवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ और शुष्क बना रहा, जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस कारण से से एक बार फिर से उमस और पसीने वाली गर्मी लोगों को परेशानी करने लगी है।
विज्ञापन


फिलहाल हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली से मानसून टर्फ रेखा दक्षिणी हो गई है, जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में मानसून गतिविधियां नदारद हैं। साथ ही साथ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर मौजूदा समय में कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, जिसकी वजह बारिश की गतिविधियां नहीं देखने को मिल रही है। सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 33.0 से 39.0 और न्यूनतम तापमान 24.0से 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed