{"_id":"687fed058f51cb9d9e02b7c3","slug":"monsoon-trough-reaches-haryana-rain-activities-begin-hisar-news-c-21-hsr1027-672204-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हरियाणा पर पहुंची मानसून टर्फ, बारिश की गतिविधियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हरियाणा पर पहुंची मानसून टर्फ, बारिश की गतिविधियां शुरू
विज्ञापन
हिसार। मानसून टर्फ मंगलवार को एक बार फिर से हरियाणा पहुंच गई है। इसके साथ ही प्रदेश में बारिश की गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो प्रदेश में 25 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले काफी दिनों से लगातार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र बनने से मानसून टर्फ लगातार राजस्थान पर बनी हुई थी। जैसे ही उनका असर समाप्त हुआ तो मानसून टर्फ तराई क्षेत्रों में पहुंच गई, जिससे उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया।
मंगलवार सुबह एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान व दक्षिणी पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना जिससे मानसून टर्फ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर पहुंच गई है। इसके असर से इन क्षेत्रों में बिखराव वाली हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को मानसून टर्फ श्री गंगानगर, रोहतक, लखनऊ, वाराणसी, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, कोंटाई से होकर पूर्व की ओर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली रही। हालांकि बंगाल की खाड़ी पर कोई कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय न होने से जबरदस्त बारिश नहीं देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर उष्णकटिबंधीय चक्रवात विफा का अवशेष आने की संभावना है। इसके प्रभाव से 25 जुलाई तक मैदानी राज्यों में मानसून सक्रिय रहेगा।
कहां कितनी बारिश हुई
अंबाला-0.2 एमएम
हिसार-5.0 एमएम
महेंद्रगढ़-12.0 एमएम
सोनीपत-1.0 एमएम
फरीदाबाद-0.5 एमएम