फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon rains soaked the state before Sawan, weather will remain variable till 15th

Hisar News: सावन से पहले प्रदेश को मानसून की बारिश ने भिगोया, 15 तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Monsoon rains soaked the state before Sawan, weather will remain variable till 15th
हिसार। सावन शुरू होने से पहले मानसून की झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। वीरवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश दर्ज की गई है। गुरुग्राम जिले में सबसे अधिक बारिश हुई है। हिसार जिले में सुबह से दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। 15 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 14 व 15 जुलाई को कुछ जिलों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से मानसून टर्फ उत्तर की तरफ बने रहने के कारण हरियाणा में मानसून की जोरदार बारिश हो रही हैं। प्रदेश के सभी जिलों में बारिश हो रही है, जिसमें दक्षिण हरियाणा के जिलों में सामान्य से अधिक बारिश है। इस बार मानसून की सबसे अधिक बारिश गुरुग्राम जिले में दर्ज की जा रही है। तेज बारिश के बाद उमस से राहत मिली है। दिन व रात के तापमान में गिरावट आई है। बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ लगातार आ रही हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 15 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता से 11 से 13 जुलाई तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 14 व 15 जुलाई को राज्य के उत्तरी जिलों में ज्यादातर स्थानों पर हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा दक्षिण पश्चिमी जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। जिससे इस दौरान वातावरण में नमी की अधिकता बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed