फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon active in Haryana NCR Rain likely over next 2 3 days pattern being affected by climate change

हरियाणा-एनसीआर में मानसून सक्रिय: अगले 2-3 दिन बारिश की संभावना, जलवायु परिवर्तन से प्रभावित हो रहा पैटर्न

Thu, 09 Jul 2026 09:16 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 09 Jul 2026 09:16 AM IST
सार

हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन और अल नीनो के कारण मानसून का पैटर्न प्रभावित हुआ है। 18-19 जुलाई के आसपास मानसून टर्फ दोबारा सक्रिय होने की संभावना है।

विज्ञापन
Monsoon active in Haryana NCR Rain likely over next 2 3 days pattern being affected by climate change
आज से फिर बदलेगा मौसम - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र में मानसून सक्रिय बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। 11 जुलाई के बाद मानसून की सक्रियता में कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, रोहतक और झज्जर में बारिश हुई। भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और हिसार के हांसी क्षेत्र में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार भारतीय मानसून के स्वरूप में बदलाव देखने को मिल रहा है। जलवायु परिवर्तन और प्रशांत महासागर में अल नीनो की सक्रियता के कारण मानसून का पारंपरिक पैटर्न प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


मौसम प्रणालियों का प्रभाव
बंगाल की खाड़ी से बनने वाली मौसम प्रणालियां अब पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रही हैं। इससे कुछ राज्यों में अधिक बारिश और कुछ क्षेत्रों में सूखे की स्थिति बन रही है। दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। इसके प्रभाव से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली के कुछ हिस्सों में अगले दो-तीन दिन बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान और उमस में वृद्धि
11 जुलाई के बाद मानसून गतिविधियों में कमी आएगी। अगले सप्ताह तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ उमस बढ़ सकती है। 18-19 जुलाई के आसपास मानसून टर्फ दोबारा सक्रिय होने की संभावना है। अंबाला में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चरखी दादरी में बुधवार को 45.0 मिलीमीटर बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed