{"_id":"5828b75f4f1c1b4304b37af6","slug":"money-crisis-money-crisis-in-country-money-crisis-in-hisar-hisar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बैंक बंद, एटीएम से करें ट्रांजेक्शन, कैश फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बैंक बंद, एटीएम से करें ट्रांजेक्शन, कैश फुल
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
हिसार। नोट के लिये लगी कतार
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु पर्व व बाल दिवस पर सोमवार को बैंक बंद रहेंगे। कैश निकलवाने के लिए बैंक की बजाए आप एटीएम यूज करें। बैंक प्रबंधकों ने छुट्टी होने के चलते पहले से ही एटीएम में कैश डालने का इंतजाम कर लिया था। कई बैंकों के एटीएम में कैश रविवार रात को ही डाल दिया गया। बैंक अधिकारियों ने दावा किया है कि सोमवार को एटीएम में कैश फुल रहेगा। एक व्यक्ति की एटीएम से केवल 2 हजार रुपये ही लिमिट रहेगी। बैंकों अधिकारियों का कहना है कि प्रयास यह भी रहेगा कि 2 हजार रुपये के नोट भी एमटीएम से सोमवार तक मिल जाएं।
विज्ञापन
छुट्टी का दिन बीता नोट की चाह में
संडे को छुट्टी के दिन लोगों की लंबी लाइन बैंकों के सामने लगी रही। छुट्टी का दिन नोट की चाह में बीत गया। कई बैैंकों के सामने परिवार सहित लोग मनी एक्सचेंज करवाने के लिए लाइनों में लगे हुए थे। बैंकों को बाहर लंबी लाइनों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वीकली ऑफ पर परिवार के साथ टूर पर मौज मस्ती के लिए जाने वाले लोग नोटों के लिए जद्दोजहद करते रहे। जहाजपुल एरिया में तो हाल ऐसा था कि लोग बैंकों के आगे छह बजे से लाइनों में लगकर बैठे थे। सबसे पहले नंबर आने को लेकर लोग बैंक खुलने से पहले ही उनके सामने आकर लाइनों में बैठ गए।
विज्ञापन
रविवार को थी ज्यादा भीड़
बैंकों में शनिवार की बजाए रविवार को और ज्यादा भीड़ उमड़ी। छुट्टी होने के कारण लोगों ने बैंकों में मनी एक्सचेंज करवाने से लेकर पैसा जमा करवाने की प्लानिंग की हुई थी। एटीएम के आगे भी लंबी लाइनें थी। लोग देर रात तक एटीएम के आगे लाइनों में खड़े थे।
विज्ञापन
दोपहर तक ही खाली हो गए एटीएम
कई बैंकों में दोपहर से पहले ही कैश खत्म हो गया। ऐसा ही हाल शहर के कई एटीएम का था। जिन बैंकों में कैश खत्म हो गया उन्होंने केवल कैश जमा ही करवाया। एटीएम में भी पैसा दोपहर बाद कुछ बैंकों ने डलवा दिया।
5 रुपये में बिका मनी एक्सचेंज का फार्म
रेड स्क्वेयर मार्केट में एक बैंक के नजदीक एक दुकान पर मनी एक्सचेंज के फार्म 5-5 रुपये में बेचे गए। मामले के बारे में पुलिस के खुफिया तंत्र को पता चल गया। जैसे ही खुफिया तंत्र के लोग वहां पहुंचे दुकान मालिक दुकान बंद करके मौके से भाग या। उन्होंने आम लोगों से भी पूछताछ की मगर कोई बोलने को तैयार नहीं था। कुछ लोगों ने बताया भी कि उन्होंने यहां से पांच रुपये में फार्म खरीदा है पर कोई लिखित में शिकायत देने को राजी नहीं था।
सोमवार को छुट्टी है। बैंक बंद रहेंगे मगर एजेंसियों को कैश संभलवा दिया गया है। सुबह जब लोग एटीएम यूज करेंगे तो उन्हें कैश मिलेगा। सभी एटीएम में कैश पूरा उपलब्ध रहेगा। ग्राहकों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आएगी। हमारे शहर में 40 एटीएम है सभी में कैश मिलेगा।
- एनएन शर्मा, एसबीआई मुख्य ब्रांच