फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Model code of conduct implemented, Urban Bodies Minister Dr. Kamal Gupta took a meeting of workers at the rest house

आचार संहिता लागू, शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने रेस्ट हाउस में ली कार्यकर्ताओं की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Model code of conduct implemented, Urban Bodies Minister Dr. Kamal Gupta took a meeting of workers at the rest house
हिसार। आदमपुर उपचुनाव के चलते जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके बावजूद शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की रेस्ट हाउस में बैठक ली। जिसमें आदमपुर उपचुनाव को लेकर विमर्श किया गया।
विज्ञापन

आदमपुर विधानसभा के उपचुनाव का सोमवार को एलान हुआ था। आचार संहिता लागू होने पर प्रदेश के मंत्री सरकारी संपत्ति का उपयोग नहीं कर सकते। नियमों के अनुसार रेस्ट हाउस का उपयोग भी नहीं कर सकते। मंगलवार को मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। भाजपा की मीडिया सेल ने इसका समाचार व फोटो मीडिया को जारी किया। देर शाम मीडिया सेल की ओर से समाचार वापस लेने का अनुरोध भी किया गया।
विज्ञापन

वहीं मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का कहना है कि कोई बैठक नहीं बुलाई गई थी। रेस्ट हाउस गया था। वहां लोग शिकायत लेकर आए थे। कुछ कार्यकर्ता भी आ गए। एक सामान्य प्रक्त्रिस्या के चलते चाय-समोसे मंगवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पंपलेट वायरल
भाजपा नेताओं के फोटो लगा एक पंपलेट भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें 5 अक्तूबर को हलका आदमपुर के कार्यकर्ताओं की बैठक रेस्ट हाउस में सुबह 11 बजे बुलाई गई। इसमें समस्त भाजपा परिवार को निवेदक लिखा गया है। इस डिजिटल पंपलेट में सोनाली फोगाट की फोटो भी उपयोग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed