फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MLA objected to the use of the word Bishnoi gang, wrote a letter to the Union Information and Broadcasting Minister

विधायक ने बिश्नोई गैंग शब्द के इस्तेमाल करने पर जताई आपत्ति, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
MLA objected to the use of the word Bishnoi gang, wrote a letter to the Union Information and Broadcasting Minister
हिसार। विधायक कुलदीप बिश्नोई ने मीडिया संस्थानों की तरफ आपराधिक वारदात को लेकर बिश्नोई गैंग शब्द का इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई है। इसे लेकर उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन

पत्र के माध्यम से विधायक ने कहा कि मीडिया संस्थानों द्वारा समाचारों में बिश्नोई गैंग शब्द का इस्तेमाल करने से पूरे बिश्नोई समाज में गहरा रोष है। अच्छे व बुरे लोग हर जाति व समुदाय में होते हैं, लेकिन इस प्रकार से पूरे समाज के बारे में अपशब्द लिखना निंदनीय है। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि वह मांग करते हैं कि मीडिया संस्थानों को निर्देश दिया जाए कि भविष्य में बिश्नोई गैंग शब्द का इस्तेमाल न किया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed