{"_id":"65a1ae1d47de2b5de505aa77","slug":"mission-buniyaad-an-ambitious-plan-of-the-state-government-hisar-news-c-126-1-shsr1012-12005-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन बुनियाद राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना : मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन बुनियाद राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना : मिश्रा
Sat, 13 Jan 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंदकलां। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मिशन बुनियाद एवं सुपर- 100 कार्यक्रम के तहत खंडस्तरीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट व विकल्प फाउंडेशन के संस्थापक नवीन मिश्रा ने किया।
खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला फौगाट ने विकल्प फाउंडेशन के सदस्यों, अभिभावकों व एमसी सदस्यों का अभिनंदन किया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ वीनू शर्मा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से कहा कि हरियाणा सुपर-100 और बुनियाद कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाएं। मिशन बुनियाद के लिए कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी जिन्होंने कक्षा सातवीं में 50 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं वह बुनियाद में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 25 जनवरी है। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं जिन्होंने नौवीं कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
विकल्प फाउंडेशन के संस्थापक नवीन मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण भारत में छुपी हुई प्रतिभाओं को निकालने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मिशन बुनियाद राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके अंतर्गत नौवीं और दसवीं के चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा रहा है। दसवीं और 11वीं के विद्यार्थियों को रेवाड़ी में निशुल्क आवासीय कोचिंग दी जाती है। ऐसे विद्यार्थियों को आईआईटी, नीट एनडीए आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विकल्प फाउंडेशन की सदस्य प्रीति ने विद्यार्थियों से बातचीत की और प्रश्न उत्तर गतिविधि के माध्यम से बुनियाद एवं सुपर 100 कार्यक्रम से परिचित करवाया। विद्यालय प्राचार्य अनिल सहरावत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीआरसी रामचंद्र इंदौरा, अध्यापिका शैली, सुमन, देवेंद्र महिंद्रा, राकेश सांगवान, सुरेश चहल, नरेश, योगेश, प्राचार्य शमशेर सिंह, प्राचार्य पूनम, कृष्णा धवन का सहयोग रहा।