फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   mission admission in hisar, First cut off list in government college, hisar

मिशन एडमिशन : राजकीय पीजी कॉलेज में एडमिशन के लिए लगा मेला

Wed, 06 Jul 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 06 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
mission admission in hisar, First cut off list in government college, hisar
मिशन एडमिशन - फोटो : bureau

राजकीय कॉलेजों में मेरिट लिस्ट लगाए जाने के बाद मंगलवार को कॉलेजों में विद्यार्थियों का तांता लगा रहा। मेरिट लिस्ट देखने के बाद विद्यार्थियों में दाखिले को लेकर उत्साह उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था, लेकिन राजकीय पीजी कॉलेज में बीए की लिस्ट तीन बजे बाद लगाई गई, जिससे बीए में दाखिला लेने आए विद्यार्थियों को कुछ परेशानी हुई।

विज्ञापन


राजकीय गर्ल्स की सभी संकायों की मेरिट सुबह 9 बजे लगा दी गई थी। वहीं राजकीय पीजी कॉलेज की बीए जनरल और बीए ज्योग्राफी के अलावा अन्य सभी संकायों की लिस्ट सोमवार रात को ही लगा दी गई थी। राजकीय कॉलेजों की मेरिट लिस्ट उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी देखी जा सकती है। विद्यार्थी दोनों कॉलेजों में दाखिले के लिए 8 तारीख तक फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट 9 जुलाई को लगाई जाएगी।
विज्ञापन



राजकीय गर्ल्स कॉलेज में 95.4 तक पहुंची
राजकीय गर्ल्स कॉलेज में सबसे ऊंची मेरिट लिस्ट बीए और बीकॉम की रही। दोनों संकायों की अधिकतम मेरिट 95.4 तक पहुंची। वहीं सबसे कम मेरिट बीएससी कंप्यूटर साइंस में एससी केटेगरी की 49.6 प्रतिशत रही। कॉलेज में बीए में दाखिले के लिए सबसे अधिक कॉम्पीटिशन देखने को मिलेगा। कॉलेज में बीए की 320 सीटों के लिए करीब 1050 आवेदन आए थे। वहीं कॉलेज में बीए ऑनर्स ज्योग्राफी में दाखिला लेना सबसे आसान रहेगा। इसी सत्र से शुरू हुई बीए ऑनर्स ज्योग्राफी की कुल 40 सीटों के लिए 42 आवेदन ही आए थे। कोर्स में अधिकतम मेरिट 93.8 तक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय गर्ल्स कॉलेज की मेरिट
बीए
ऑल इंडिया जनरल- 95.4-87.8
जनरल-  87.6- 82.2
एससी-  82.2- 72.4
बीसीए-  82.2- 76.8
बीसी बी- 81.0- 66.6
पीएचसी-  79.6
ईबीसी-    80- 57
ईएसएसम- 79.4- 70.4

बीकॉम
ऑल इंडिया जनरल- 95.4- 87.8
जनरल-  87.6- 80.4
एससी-  80.8- 66.4
बीसीए-  80.8-  72.2
बीसीबी- 80.6-  65.6
पीएचसी-  67
ईबीसी-    79.8- 47.8
ईएसएम- 72.8- 56.6

बीएससी नॉन मेडिकल
ऑल इंडिया जनरल-  95.0- 92.2
जनरल-  92.2- 88.8
एससी-  86.2-  78.6
बीसीए- 87.4-  84
बीसीबी- 88.4- 85.6
ईबीसी-   84.4- 81.6
ईएसएसम- 81-  78.4

बीएससी कंप्यूटर साइंस
ऑल इंडिया जनरल- 89- 82.2
जनरल-   81.8-  73.6
एससी-   64.8-  49.6
बीसीए-   73.4-  64.6
बीसीबी-   69.2-  61.8
ईबीसी-     84.4-  81.6
ईएसएसम-   81-  78.8

बीए ऑनर्स इन ज्योग्राफी:
ऑल इंडिया जनरल- 93.8- 85.8
जनरल-   85.2-  77
एससी-   59.4
बीसीए-  76.6-  68.4
बीसीबी-  68.2
ईबीसी-    61
ईएसएम-  70.4

राजकीय कॉलेज में दाखिले को लेकर हुई भीड़
नैक से ए ग्रेड हासिल राजकीय पीजी कॉलेज में मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद भारी भीड़ रही। कॉलेज में सुबह से ही विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ मेरिट लिस्ट देखने पहुंचे। लिस्ट देखने के बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करवाने और चालान कटवाने के लिए भी इतनी ही भीड़ लगी रही।

अधिकतर विद्यार्थी अगले दिन दाखिला लेने की बात कहते हुए घर चले गए। बीए की लिस्ट शाम को जारी होने के कारण नाममात्र विद्यार्थी दाखिला प्रक्रिया पूरी कर पाए। अब बुधवार को भी दाखिले के लिए विद्यार्थियों को भीड़ के चलते जद्दोजहद करनी पड़ेगी।


शाम साढ़े तीन बजे लगी बीए की मेरिट
राजकीय पीजी कॉलेज में बीए जनरल की मेरिट लिस्ट शाम साढ़े तीन बजे लगाई गई। कॉलेज में सुबह से आए विद्यार्थी मेरिट लिस्ट के लिए इंतजार करते रहे। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि उन्हें हर बार आधे घंटे में लिस्ट लगाए जाने की बात कहकर टरकाया जा रहा था, जबकि अंतत: फाइनल लिस्ट शाम को लगाई गई।


वहीं कॉलेज प्रशासन के मुताबिक कॉलेज का ट्रांसफॉर्मर खराब होने और  बीएसएनएल में तकनीकी खराबी के कारण लिस्ट बनाने में थोड़ी देरी हुई। इसके कारण बीए के सबसे ज्यादा साढ़े 6 हजार आवेदनों की वेरिफिकेशन में कुछ अधिक समय लगा, लेकिन फिर भी स्टाफ की पुरजोर मेहनत से मेरिट लिस्ट को तीन बजे से पहले ही लगा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed