{"_id":"60e35a598ebc3e4aea256fa9","slug":"mission-admission-four-year-ba-mass-communication-course-started-in-gju-hisar-news-rtk616264761","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : गुजवि में चार वर्षीय बीए मास कम्यूनिकेशन कोर्स शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन : गुजवि में चार वर्षीय बीए मास कम्यूनिकेशन कोर्स शुरू
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (गुजवि) ने नई शिक्षा नीति के तहत नए सत्र से दो नए कोर्स शुरू किए हैं। विश्वविद्यालय में चार वर्षीय बीए मास कम्यूनिकेशन कोर्स शुरू हुआ है। इस कोर्स को करने के बाद अगर कोई विद्यार्थी पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहता है तो उसे मात्र एक वर्ष की पोस्ट ग्रेजुएशन करनी होगी।
विवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि गुजवि नई शिक्षा नीति के तहत कोर्स शुरू करने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति के तहत बीवॉक इन फूड प्रोसेसिंग एंड इंजीनियरिंग कोर्स भी शुरू किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार विवि में सभी स्नातक व ड्यूल डिग्री कोर्सों में दाखिले के लिए आवेेदन प्रक्रिया 05 जुलाई से शुरू हो गई है।
ऑनलाइन जमा करवा सकेंगे फीस
विवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने सोमवार को ऑनलाइन दाखिला पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 में विभिन्न कोर्सों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। विवि द्वारा निर्धारित फीस भी विद्यार्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैकिंग के माध्यम से जमा करवा सकते हैं। इस मौके पर विवि के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. हरभजन बंसल, इंफोर्मेटिक्स एंड कंप्यूटर सेंटर के निदेशक मुकेश अरोड़ा, डॉ. शबनम जोशी, डॉ. मनोज मलिक, सचिव मुकेश कुमार, प्रोगामर कुलदीप कुंडू, नवीन सांगवान व नितिन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
ड्यूल डिग्री कोर्स की अंतिम तिथि 18 अगस्त
ड्यूल डिग्री बीएससी (ऑनर्स) फिजिक्स-एमएससी फिजिक्स, ड्यूल डिग्री बीएससी (ऑनर्स) केमिस्ट्री-एमएससी केमिस्ट्री, ड्यूल डिग्री बीएससी (ऑनर्स) मैथेमेटिक्स-एमएससी मैथेमेटिक्स, ड्यूल डिग्री बीएससी (ऑनर्स) बायोटेक्नॉलोजी-एमएससी बायोटेक्नॉलोजी, बीएससी (ऑनर्स) कंप्यूटर डाटा साइंस, बीएससी (ऑनर्स) इकोनोमिक्स, बीएससी (ऑनर्स) साइकोलोजी, बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी, बीए मास कम्यूनिकेशन चार वर्षीय और बीवोक (फूड प्रोसेसिंग एंड इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रमों में आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2021 है।