फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Miscreants looted a house in Hisar at midnight

आधी रात घर में घुसे चोर: CCTV फुटेज आई सामने, कनपटी पर बंदूक रखकर लूट की वारदात को दिया अंजाम

Sat, 03 May 2025 08:38 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 03 May 2025 08:38 PM IST
सार

हिसार में एक घर में घुसकर तीन बदमाशों ने बंदूक के दम पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। आरोपियों ने अपना मुंह कपड़े से ढक रखा है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Miscreants looted a house in Hisar at midnight
घर में घुसकर तीन बदमाशों ने की लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उकलाना क्षेत्र के साहू गांव में घर में घुसे तीन नकाबपोश बदमाश एक बुजुर्ग दंपती से पिस्तौल के बल पर 15 हजार रुपये लूटकर ले गए। लूट की यह वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


आधी रात में घर में घुसे बदमाश  

उकलाना पुलिस को दी शिकायत में गांव साहू निवासी डॉ. नीरज ऐलावादी ने बताया कि उनके पड़ोसी बिशम्बर कामरा अपनी पत्नी के साथ गांव में अकेले रहते हैं। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा विदेश में रहता है। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे तीन नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने बिशम्बर की कनपटी पर पिस्तौल तान दी।
विज्ञापन


दंपती को दी जान से मारने की धमकी

बदमाशों ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि जो कुछ है, सौंप दो, वरना गोली मार देंगे। दंपती ने घबराकर घर में रखे 15 हजार रुपए बदमाशों को दे दिए। बदमाश जाते-जाते गाड़ी की चाबी भी ले गए। बदमाशों ने जाते हुए धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा। दंपती ने पूरी रात घर में डर के साये में बिताई। उन्होंने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उकलाना पुलिस को सूचना दी गई।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बदमाश

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। फुटेज में तीनों नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर घर में एंट्री होते हैं और लूटपाट करने लगते हैं। सभी ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। तीनों बदमाश पहले एक साथ खड़े होकर योजना बनाते हैं। इसके बाद दो अंदर कमरे की ओर जाते हैं। उकलाना थाना प्रभारी गुरमेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। पुलिस ने जांच के लिए टीम भेजी है।

ये भी पढ़ें: Haryana: रोहतक में अलग-अलग स्थान पर मिले दो शव, दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले; एक सिर पर मिले चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed