फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two bodies found at different places in Rohtak, both belong to same locality one with injury marks on head

Haryana: रोहतक में अलग-अलग स्थान पर मिले दो शव, दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले; एक सिर पर मिले चोट के निशान

Sat, 03 May 2025 04:05 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 03 May 2025 04:05 PM IST
सार

पाड़ा मोहल्ला निवासी अंश दो दिन पहले लापता हो गया था और परिजन की ओर से पुरानी सब्जी मंडी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शनिवार को अंश का शव जेएलएन नहर में मिला।

विज्ञापन
Two bodies found at different places in Rohtak, both belong to same locality one with injury marks on head
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक में शनिवार को दो अलग अलग स्थानों पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। दो दिन पहले गायब हुए युवक का शव जेएलएन नहर में मिला। जबकि दूसरा पाड़ा मोहल्ला में मिला है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है। दोनों युवक पाड़ा मोहल्ला के ही रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


पाड़ा मोहल्ला निवासी अंश दो दिन पहले लापता हो गया था और परिजन की ओर से पुरानी सब्जी मंडी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शनिवार को अंश का शव जेएलएन नहर में मिला। अंश का शव जन स्वास्थ्य विभाग की पाइप लाइन में फंसा हुआ था। हालाँकि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि उसकी हत्या हुई है या वह नहर में स्वयं कूदा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस बात की जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन


वहीं, दूसरा शव पाड़ा मोहल्ले में मिला है। युवक के सिर से खून बह रहा है और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने उसकी चोट मार कर हत्या की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक नशा करता था और उसी की वजह से गिरकर चोट लगी है और सामान्य मौत है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed