{"_id":"9d01edf6af09e7d028b29d201cd2b82d","slug":"misconduct-with-the-teenager-for-buffalo-herd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चराने के लिए गई किशोरी के साथ दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस चराने के लिए गई किशोरी के साथ दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Fri, 17 Oct 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैंस चराने गई एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सदर पुलिस ने इस संबंध में पीड़िता के मां के बयान पर सिंघवा राघो निवासी ओमप्रकाश उर्फ घड़सी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि बुधवार को उसकी 11 वर्षीय लड़की अपनी भैंस चराने खेत में गई हुई थी।
इसी दौरान ओमप्रकाश उर्फ घड़सी ने उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ शुरू कर दी और खेत में दुराचार किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
लड़की ने घर आकर अपनी मां को घटना के बारे में बताया। शिकायत मिलने के बाद सदर पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाकर आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जिले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की हाल ही में हुई यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन
इससे पहले एक बुजुर्ग ने बरवाला क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। इसमें नाबालिग लड़की दुष्कर्म से बाद से गर्भवती है। नाबालिग के गर्भ को गिराने से इंकार किया जा चुका है।
विज्ञापन